साहुवाला ने कहा कि निरंतर प्रयास और मेहनत के बल पर असंभव कार्य को भी संभव किया जा सकता हैं ।।
साहुवाला ने कहा कि निरंतर प्रयास और मेहनत के बल पर असंभव कार्य को भी संभव किया जा सकता हैं ।।

सिरसा -(अक्षित कम्बोज):-जीवन में सफलता और प्रगति के लिए मेहनत सबसे महत्त्वपूर्ण पूजी हैं और परिश्रम ही सफलता का मूल आधार हैं तथा इसके बिना कोई भी लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सकता। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय चतरगढ़ पट्टी में सिलाई मशीन वितरण समारोह मंे बतौर मुख्यातिथी व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मेहनत करने से मनुष्य स्वाबलम्बी एवं आत्मनिर्भर बनता हैं तथा मेहनत करने से व्यक्ति में अनुशासन, धैर्य और संयम जैसे गुण का विकास होता हैं।श्री साहुवाला ने कहा कि निरंतर प्रयास और मेहनत के बल पर असंभव कार्य को भी संभव किया जा सकता हैं क्योंकि मनुष्य सच्चा भाग्य विधाता हैं और मेहनती व्यक्ति अपना भाग्य स्वयं बनाता हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत करने से मानव समाज और संस्कृति का विकास होता हैं तथा व्यक्ति का आत्मसम्मान और आत्मविश्वास बढ़ता हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत करने से आमदनी बढ़ती हैं जिससे राष्ट्र और समाज की आर्थिक स्थिति मजबूत होती हैं तथा यह हमारे स्वास्थ्य को बेहतर और निरोगी बनाए रखने में मदद करती हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत के बाद मिलने वाला फल व्यक्ति को सच्चा आत्म संतोष और मानसिक शांति प्रदान करता हैं तथा परिवार में समृद्धि, धन-सम्पदा एवं खुशहाली आती हैं।
इस अवसर पर समारोह के अध्यक्ष प्रमुख समाज-सेवी एवं प्रसिद्ध साहित्यकार मानक चंद जैन ने बेटियों और महिलाओं को छमाही कोर्स पूरा करने पर बधाई दी और कहा कि आप मेहनत करके अपने परिवार का गुजारा करें और आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने कहा कि अब आप अपना सिलाई केन्द्र भी खोल सकते हैं और बच्चों को सिलाई भी सिखा सकते हैं। इस अवसर पर तीन सिलाई मशीन मारूति मंदिर में, एक सिलाई मशीन कंगनपुर रोड़ पर व एक सिलाई मशीन चतरगढ़ पटटी में वितरित की गई जिसके लिए डा. आर. के. जैन, मानक चंद जैन, पदम बंसल, रमेश साहुवाला एवं अमर साहुवाला ने अपना सहयोग दिया। इस अवसर पर नीलम, कुसुम, कोमल, काजल, प्रीति, सोनिया, आरती, हर्षिता, पल्लवी, प्रियांशी, हितांशी एवं विशाली उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry