बंद पड़े घर में घुसकर चोरी करने के मामले में फरार दूसरा आरोपी चोरीशुदा सामान सहित काबू । ।
बंद पड़े घर में घुसकर चोरी करने के मामले में फरार दूसरा आरोपी चोरीशुदा सामान सहित काबू । ।

डबवाली – ( शुभम कटारिया ):- 07 जून । पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर के कुशल मार्गदर्शन में क्षेत्र में चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में चौकी चौटाला पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है । टीम ने गांव सकता खेड़ा में बंद पड़े घर में घुसकर बिजली के उपकरण व अन्य घरेलू सामान चोरी करने की वारदात में फरार चल रहे दूसरे आरोपी मनप्रीत सिंह को चोरीशुदा सामान सहित काबू कर लिया है मामले की जानकारी देते पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि दिनांक 26.05.2026 को प्राप्त शिकायत के अनुसार जब शिकायतकर्ता अपने परिवार सहित काफी दिन से बाहर गई हुई थी । उस दौरान अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके घर में घुसकर बिजली के उपकरण व अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया गया । जिस संबंध में थाना सदर डबवाली में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई जो मामले में तत्परता दिखाते हुए चौकी चौटाला प्रभारी उप नि. कृष्ण कुमार के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य व सीसीटीवी फुटेज जुटाकर, वैज्ञानिक तरीके अपनाते हुए दिनांक 28 मई 2026 को आरोपी गुरदेव सिंह को चोरीशुदा सिलाई मशीन सहित काबू किया था। जो अब मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए चौकी चौटाला पुलिस टीम ने आरोपी मनप्रीत को गिरफ्तार किया है । आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा घरेलू सामान भी बरामद किया गया है । आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी । मामले की जांच जारी है और इस प्रकरण में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता पाए जाने पर उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।। #newstodayhry @newstodayhry
