ओढ़ा में सामाजिक संस्थाओं द्वारा चलाया गया सफाई अभियान । ।
ओढ़ा में सामाजिक संस्थाओं द्वारा चलाया गया सफाई अभियान । ।

ओढ़ा – ( गुरनैब दंदीवाल ):- गांव ओढ़ां में धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। श्री सालासर भंडारा ट्रस्ट, बाबा रामदेव मंदिर सेवा समिति व हनुमत सेवा समिति ने ग्राम पंचायत के सहयोग से रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व राम बाग के परिसर की सफाई की गई। गांव की सामाजिक संस्थाओं द्वारा स्वच्छता एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जननायक जनता पार्टी के जिला प्रधान अशोक वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सफाई अभियान की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने तथा इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह सफाई अभियान एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रत्येक माह नियमित रूप से चलाया जाएगा, ताकि गांव को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाया जा सके। कार्यक्रम के अंत में समिति की ओर से मुख्य अतिथि अशोक वर्मा का सम्मान किया गया तथा अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी ग्रामवासियों और स्वयंसेवकों का धन्यवाद किया गया। इस अवसर पर सुखमंदर सिहाग प्रदेश महासचिव किसान प्रकोष्ठ जजपा, शगंनजीत गिल जिला अध्यक्ष किसान सेल, बलवीर सिंह गिल, सुखपाल सिंह नम्बरदार, गोबिन्द बग्गा नम्बरदार, रणजीत सिंह कुंडर, रामकुमार गोदारा, जोत राम शर्मा, सहदेव गोदारा, महावीर गोदारा सहित अनेक गांववासी उपस्थित रहे।। #newstodayhry @newstodayhry