HaryanaUncategorized
Trending

थाना उकलाना पुलिस द्वारा खाद्य आपूर्ति विभाग के गोदाम से गेहूं चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा गेहूं बरामद।।

थाना उकलाना पुलिस द्वारा खाद्य आपूर्ति विभाग के गोदाम से गेहूं चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा गेहूं बरामद।।

हिसार(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार के दिशा-निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना उकलाना पुलिस ने खाद्य आपूर्ति विभाग के गोदाम से गेहूं चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा गेहूं बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।इस बारे में प्रभारी थाना उकलाना PSI कुलदीप ने बताया कि नफे सिंह पुत्र रमेश कुमार निवासी बवानी खेड़ा, जिला भिवानी, हाल निरीक्षक एवं इंचार्ज गोदाम खाद्य आपूर्ति विभाग उकलाना ने शिकायत दी थी कि दिनांक 06.06.2026 को दिन के समय तथा इससे पूर्व भी खाद्य आपूर्ति विभाग उकलाना के गोदाम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगभग 10 कट्टे गेहूं चोरी कर लिए गए। शिकायत पर थाना उकलाना में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 305 व 331(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहनता से विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर आरोपी विजय पुत्र बलराज निवासी आजाद नगर उकलानाको गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा गेहूं भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ताकि उससे गहन पूछताछ कर चोरी की अन्य वारदातों तथा किसी अन्य संलिप्त व्यक्ति के बारे में जानकारी हासिल की जा सके।पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति एवं सरकारी सामान की चोरी करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जिला पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button