Haryana
Trending
वरिष्ठ पत्रकार कश्मीर कम्बोज बने ‘डॉ. कश्मीर कम्बोज।।
वरिष्ठ पत्रकार कश्मीर कम्बोज बने ‘डॉ. कश्मीर कम्बोज।।

सिरसा(अक्षित कम्बोज):-आज दिल्ली के एक निजी होटल में आयोजित सम्मान समारोह में वरिष्ठ पत्रकार कश्मीर कम्बोज को उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता, सामाजिक सरोकारों एवं जनहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए मानद उपाधि ‘डॉक्टर’ से सम्मानित किया गया।यह सम्मान उनकी वर्षों की मेहनत, निष्ठा, समर्पण और पत्रकारिता के मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे पत्रकारिता जगत के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।हम डॉ. कश्मीर कम्बोज को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हैं।। #newstodayhry @newstodayhry

