Haryana
Trending
थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा पी.ओ. काबू।।
थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा पी.ओ. काबू।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन आईपीएस के निर्दशानुसार विभिन्न मामलों में वांछित भगौड़ों/बेल जम्परों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए थाना सिविल लाईन पुलिस ने एक पी.ओ. को काबू करने में सफलता हासिल की है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते प्रभारी पी.एस.आई कर्मजीत ने बताया कि सूचना के आधार पर एक पी.ओ. को काबू किया गया है । आरोपी पी.ओ. की पहचान सुखबीर पुत्र राजेराम वासी चान्दवास जिला दादरी के रूप में हुई है। आरोपी पी.ओ. इससे पहले अदालत से एनआईए एक्ट में पी.ओ. घोषित था। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।। #Newstodayhry @Newstodayhry




