PO स्टाफ की सटीक कार्रवाई, NI एक्ट का उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार
PO स्टाफ की सटीक कार्रवाई, NI एक्ट का उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार
हिसार :-(अमित कुमार ) पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में हिसार पुलिस द्वारा अदालत से उद्घोषित अपराधियों (PO) की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पी.ओ. स्टाफ हिसार की टीम ने NI एक्ट के एक मामले में अदालत द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू निवासी अर्बन एस्टेट, हिसार के रूप में हुई है। इस संबंध में पी.ओ. स्टाफ प्रभारी पीएसआई संजीव ने बताया कि आरोपी सोनू के खिलाफ NI एक्ट के तहत दर्ज मामले की सुनवाई के दौरान वह लगातार अदालत में पेश नहीं हो रहा था। इसके चलते माननीय अदालत द्वारा उसे उद्घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) घोषित किया गया था। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास करते हुए उसे काबू कर लिया। एसपी हिसार का सख्त संदेश: न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर सुनवाई से बचने और गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार रहने वाले आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अदालत द्वारा घोषित पी.ओ. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हिसार पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून और न्यायालय की प्रक्रिया से बचने की कोशिश करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।




