सिर्फ तिलक नहीं, भाई-बहन के प्रेम और जिम्मेदारी का पर्व है भाई-दूज ll
सिर्फ तिलक नहीं, भाई-बहन के प्रेम और जिम्मेदारी का पर्व है भाई-दूज ll

सिरसा -( अक्षित कम्बोज ) भैयादूज केवल तिलक का त्यौहार नहीं है, यह भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का त्यौहार है तथा बचपन में भाई बहन खूब लड़ते है, एक-दूसरे की चीजें छीनते है परन्तु बड़े होकर यहीं रिश्ता सबसे मजबूत सहारा बन जाता है तथा भाई अपनी बहन का रक्षक होता है और बहन अपने भाई की सबसे बड़ी शुभचिंतक। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय कोर्ट कालोनी में भाई-दूज के त्यौहार पर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन की तरह भाई-दूज का पर्व भी भाई-बहन के अटूट रिश्ते को दर्शाता है और इस दिन बहन अपने भाई को तिलक लगाती है तो उसके भाई को किसी भी प्रकार का भय नहीं रहता तथा घर में सुख, शान्ति, समृद्धि, धन, दौलत, वैभव आता है तथा बहने अपने भाई की लम्बी आयु की प्रार्थना करती है। उन्होंने कहा इस दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर उससे मिलने पहुंचे थे तब यमुना इस बात से बेहद खुश होकर अपने भाई यमराज की आरती उतारती हैं, तिलक लगाती है और खाना खिलाती है तब यमराज ने यमुना को वरदान दिया था कि आज के दिन जो बहन अपने भाई के मस्तक पर तिलक लगाएगी, उसका भाई दीर्घायु को प्राप्त होगा तभी से बहनें अपने भाई के लिए भाई-दूज का व्रत भी रखती है। उन्होंने कहा कि यह पर्व सिर्फ एक त्यौहार नहीं बल्कि भावनाओं का उत्सव है जहां प्रेम, अपनापन और सुरक्षा का वादा एक साथ निभाया जाता है तथा यह अटूट रिश्ते को समर्पित पर्व है और यह एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि बहनों के बिना भाईयों का जीवन अधूरा होता है तथा बहनों की मुस्कान से ही भाईयों की जिंदगी में रोशनी आती है तथा बहनों के समर्थन से भाईयों की उम्र लम्बी होती है। श्री साहुवाला ने भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और बंधन के प्रतीक पर्व भाई-दूज की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि उत्साह, उमंग और परस्पर सौहार्द का यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख, सौभाग्य और समृद्धि लेकर आए तथा यह त्यौहार रौनक, प्रेम, खुशियां लेकर आता हैं जिस से बहन भाई के प्रेम की डोर से बढ़ती है। उन्होंने कहा कि भाई-दूज पर बहनें अपने भाई के सुख में जीवन, उज्जवल भविष्य और लम्बी आयु की जहां कामना करती है वहीं भाई भी अपने कर्तव्य के पालन का संकल्प लेते है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें सिखाता है कि रिश्ते, धन-दौलत से नहीं, प्रेम और सम्मान से बनते है, हमें इस त्यौहार को केवल औपचारिकता के रूप में नहीं, बल्कि सच्चे मन से मनाना चाहिए और जीवन भी अपने भाई-बहन का साथ निभाने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर मिष्ठी ने अपने भाई तेजस साहुवाला के माथे पर तिलक लगाकर भगवान से उसकी लम्बी आयु की कामना की। @newstodayhry #newstodayhry




