Haryana
Trending

हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब व हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार ll

हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब व हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशन में जिले में अपराध, अवैध शराब की तस्करी तथा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने अवैध शराब एवं अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
मामले की जांच कर रहे सहायक उप निरीक्षक यशपाल ने बताया कि पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मनोज पुत्र जगदीश निवासी मकान नंबर-172, वार्ड नंबर-18, डोगरान मोहल्ला, हिसार को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना अर्बन एस्टेट में दर्ज मामले में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। @newstodayhry #newstodayhry
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी से अवैध शराब एवं अवैध हथियार के संबंध में गहन पूछताछ की गई। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष एवं गहनता से जांच कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी की संलिप्तता किसी अन्य आपराधिक गतिविधि या मामले में तो नहीं रही है।
गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जिला जेल बन्ध करवाया गया ।
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में अवैध शराब की तस्करी, अवैध हथियार रखने तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध हिसार पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध साक्ष्यों के आधार पर कठोर एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी तथा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना हिसार पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button