Haryana
Trending

गुरुग्राम में पुलिस-बदमाशों के बीच भीषण मुठभेड़ 4 बदमाश ढेर, 3 पुलिसकर्मी घायल Il

गुरुग्राम में पुलिस-बदमाशों के बीच भीषण मुठभेड़ 4 बदमाश ढेर, 3 पुलिसकर्मी घायल Il

गुरुग्राम-(पायल शर्मा):-दिल्ली से सटा साइबर सिटी गुरुग्राम उस वक्त गोलियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा जब गुरुग्राम के पॉश इलाके सुशांत लोक में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान चार बदमाशों को पुलिस ने मौके पर ही ढेर कर दिया जबकि एक बदमाश पुलिस की गोलों लगने से घायल हो गया। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में तीन पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गए सभी घायलों को पास के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कर दिया गया है। गुरुग्राम पुलिस के एसीपी सदर धर्मवीर सिंह ने बताया कि गुरुग्राम पुलिस को सूचना मिली कि एक स्कॉर्पियो गाड़ी में कुछ हथियार बाल बदमाश देखे गए हैं जिस सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकेबंदी की गई। सुशांत लोक फेज 1 में बदमाशों ने एक व्यवसाय के घर पर फिरौती मांगने की नीयत से फायरिंग की लेकिन इस दौरान मौके पर गुरुग्राम पुलिस की टीम भी पहुंच गई। @newstodayhry #newstodayhry गुरुग्राम पुलिस की टीम ने बदमाशों को सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन बदमाशों ने सरेंडर करने की बजाय पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी इस दौरान तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए । गुरुग्राम पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों पर फायरिंग की गई इस दौरान स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार पांचो बदमाशों को गोलियां लगी जिनको अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया जहां पर चार बदमाशों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है जबकि एक बदमाश का अभी इलाज चल रहा है। घायल तीनों पुलिस कर्मियों को भी इलाज के लिए पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button