Haryana
Trending

लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, यमुनानगर में जलभराव का संकट II

लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, यमुनानगर में जलभराव का संकट II

यमुनानगर-(मनदीप कौर):-यमुनानगर में पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार बरसात के चलते यमुनानगर के निचले हिस्से पानी से लबालब भर चुके हैं कई सड़के पूरी तरह से पानी में डूब चुकी है सड़कों पर तीन-तीन फीट पानी जमा हो चुका है। आलम यह है कि लोगों के घरों में भी पानी में भी दस्तक दे दी है ऐसे में अभी मौसम विभाग का अगले दो दिन का बारिश का अलर्ट है जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है तो वहीं दूसरी तरफ पहाड़ों पर हो रही लगातार बरसात के चलते यमुना भी उफान पर आ सकती है हथिनीकुंड बैराज पर 50000 क्यूसेक पानी आज सुबह रिकॉर्ड किया गया है एक यमुनानगर मैं पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बरसात के चलते यहां लोगों को गर्मी से तो राहत मिली लेकिन कई निचले इलाके बरसात से पानी भरने पर लोगों को बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है आलम यह है कि लोगों के घरों में पानी दस्तक दे चुका है और सड़के भी पानी में डूब चुकी है सड़कों से निकलने वाले वाहन भी पानी में रेंगते हुए नजर आ रहे हैं हालांकि मौसम विभाग का अगले 2 दिन का अभी और बारिश का अलर्ट दिया हुआ है शहर में तो निचले इलाके बरसाती पानी से प्रभावित हुए हैं तो वहीं पहाड़ों पर हो रही लगातार बरसात के चलते यमुना भी उफान पर आ चुकी है आज सुबह 9:00 बजे हथिनी कुंड बैराज पर 50000 क्योंसेक पानी रिकॉर्ड किया गया जिसके चलते सिंचाई विभाग ने यमुना नदी के साथ लगते गांवों को अलर्ट कर दिया है तो वहीं दूसरी तरफ बरसाती नदियां भी पूरे उफान पर है ऐसे में आने वाले 48 घंटे लोगों के लिए बड़ी मुसीबत ला सकते हैं l @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button