Haryana
Trending

भक्ति, सेवा और सद्भाव का महाउत्सव: 30 अगस्त को ऐलनाबाद में विराट भक्ति सत्संग II

भक्ति, सेवा और सद्भाव का महाउत्सव: 30 अगस्त को ऐलनाबाद में विराट भक्ति सत्संग II

ऐलनाबाद -(दीपक सिला):- सिरसा के ऐलनाबाद क्षेत्र के सभी समाजसेवी, गणमान्य नागरिकों एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक अरोड़वंश धर्मशाला, ऐलनाबाद में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य परम पूज्य संत बाबा ब्रह्मदास जी महाराज से मिलकर ऐलनाबाद में एक भव्य एवं विशाल भक्ति सत्संग के आयोजन हेतु निवेदन करना था। बैठक के उपरांत सभी सदस्य मुख्य धाम बाबा भूमण शाह जी, ग्राम संगर साधा पहुँचे और परम पूज्य गुरु ब्रह्मदास जी महाराज के श्रीचरणों में विनम्र प्रार्थना की कि वे ऐलनाबाद की पावन धरा पर अपने दिव्य सत्संग का आयोजन करें, जिससे क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार हो तथा युवाओं को नशे, सामाजिक बुराइयों और कुरीतियों से दूर रहने की प्रेरणा मिले। परम पूज्य गुरु ब्रह्मदास जी महाराज ने संगत की प्रार्थना को स्नेहपूर्वक स्वीकार करते हुए अपने पावन आशीर्वाद स्वरूप 30 अगस्त 2026, दिन रविवार को ऐलनाबाद की अनाज मंडी में विशाल भक्ति सत्संग आयोजित करने की सहमति प्रदान की। संत महापुरुषों का किसी नगर में आगमन उस नगर के लिए परम सौभाग्य का विषय होता है। उनके पावन चरणों से धरती धन्य होती है, वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो जाता है तथा समाज में प्रेम, भाईचारे, सेवा, सद्भाव और संस्कारों की भावना मजबूत होती है। ऐसे सत्संग समाज को नई दिशा देने और युवा पीढ़ी को सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देने का सशक्त माध्यम हैं। यह विराट आयोजन समूह साध संगत ऐलनाबाद एवं छत्तीस बिरादरी के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया जाएगा। इस पावन अवसर को सफल बनाने के लिए शहर की सभी सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संस्थाओं, सभी समाजों, मातृशक्ति, युवा साथियों तथा प्रत्येक नागरिक का सहयोग एवं सहभागिता आमंत्रित है। आइए, हम सभी मिलकर इस ऐतिहासिक आध्यात्मिक आयोजन को सफल बनाएं और अधिक से अधिक लोगों तक सत्संग, सेवा और मानवता का संदेश पहुँचाने का संकल्प लें। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button