Haryana
Trending

‘नशा मुक्त हिसार’ अभियान को मिली नई रफ्तार, 15 नशा पीड़ितों तक पहुंची पुलिस II

'नशा मुक्त हिसार' अभियान को मिली नई रफ्तार, 15 नशा पीड़ितों तक पहुंची पुलिस II

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के सफल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिले में चलाए जा रहे “नशा मुक्त हिसार” अभियान के तहत नशा मुक्ति पुलिस टीम द्वारा लगातार जनजागरूकता एवं पुनर्वास संबंधी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में आज थाना सदर क्षेत्र के गांव बहबलपुर तथा थाना बरवाला क्षेत्र के वार्ड नंबर 04, 05, 06 एवं 07 में व्यापक नशा जागरूकता अभियान चलाया गया। #newstodayhry @newstodayhry पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने बताया कि:- गांव बहबलपुर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान लगभग 80 महिला, पुरुष एवं बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को स्वयं नशे से दूर रहने, अपने परिवार एवं बच्चों को नशे से बचाने, शिक्षा, खेलकूद तथा सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त बरवाला शहर के वार्डों एवं कॉलोनियों में भी युवाओं एवं आम नागरिकों को नशा छोड़कर स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों से नशा तस्करों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्राप्त की गईं तथा उनसे पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। नशा मुक्ति टीम ने गांव में नशा पीड़ितों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें उपचार के लिए प्रेरित किया। टीम द्वारा नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए समय पर इलाज एवं काउंसलिंग के महत्व को समझाया गया। #newstodayhry @newstodayhry अभियान के दौरान जिला हिसार में कुल 09 नए नशा पीड़ितों की पहचान की गई। इनमें से 03 नशा पीड़ितों को सरकारी अस्पताल हिसार से उपचार हेतु दवाई दिलवाई गई, जबकि 09 नशा पीड़ितों को उनके घर जाकर पहली बार आयुर्वेदिक दवाई उपलब्ध करवाई गई। इसके अलावा 03 नशा पीड़ितों को सरकारी अस्पताल स्थित नशा मुक्ति केंद्र से दूसरी बार दवाई दिलवाई गई। इस प्रकार आज कुल 15 नशा पीड़ितों को घर-घर जाकर आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं, आवश्यक ब्लड टेस्ट, काउंसलिंग एवं उपचार संबंधी सहायता प्रदान की गई। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस का उद्देश्य केवल नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि नशे की गिरफ्त में आए लोगों को उपचार एवं पुनर्वास के माध्यम से समाज की मुख्यधारा से जोड़ना भी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे की लत से जूझ रहा है या किसी नशा तस्कर की जानकारी है, तो इसकी सूचना निडर होकर पुलिस को दें। जनता के सहयोग से ही नशा मुक्त हिसार का लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सकता है। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button