सिरसा पुलिस की बड़ी कामयाबी, डेरा सच्चा सौदा चोरी का 24 घंटे में खुलासा II
सिरसा पुलिस की बड़ी कामयाबी, डेरा सच्चा सौदा चोरी का 24 घंटे में खुलासा II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- डेरा सच्चा सौदा सिरसा में सेवादार द्वारा बीते दिन टोंटियां चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एबीवीटी स्टाफ सिरसा पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया पूरा सामान बरामद कर लिया। एसपी दीपक सहारा के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एबीवीटी स्टाफ ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार डेरा सच्चा सौदा की प्लंबर समिति में कार्यरत प्रवीण कुमार पुत्र चंदगी राम ने शहर थाना में शिकायत दी थी कि डेरा परिसर में टोंटियों की मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान जांच में सामने आया कि परिसर के अलग-अलग स्थानों से जैगवार कंपनी की करीब 50 से 60 टोंटियां गायब हैं। शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान एबीवीटी स्टाफ को महत्वपूर्ण सूचना मिली, जिसके आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गुरप्रीत सिंह पुत्र सोनी राम निवासी गांव पावरी, जिला जालंधर (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह काफी समय से डेरा सच्चा सौदा में सफाई सेवा कर रहा था। इसी दौरान उसकी नीयत खराब हो गई और उसने एक-एक कर परिसर से महंगी टोंटियां चोरी करनी शुरू कर दीं। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई जैगवार कंपनी की 50 टोंटियां बरामद कर लीं।एबीवीटी स्टाफ प्रभारी ने बताया कि बरामद सामान को कब्जे में लेकर आरोपी का आपराधिक रिकार्ड खंगाल गया तो थाना सदर सिरसा में चोरी का अन्य मामला भी दर्ज होना पाया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा जो भी व्यक्ति चोरी की घटना में संलिप्त पाया गया उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। #newstodayhry @Newstodayhry




