हाइड्रोजन ट्रेन से हरियाणा रचेगा नया इतिहास:-अभय शाह ll
हाइड्रोजन ट्रेन से हरियाणा रचेगा नया इतिहास:-अभय शाह ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ सिरसा के जिला संयोजक अभय शाह ने एक प्रेस बयान में कहा कि 17 जुलाई को हाईड्रोजन ट्रेन की शुरूआत के साथ हरियाणा नया इतिहास रचने जा रहा है। जारी बयान में शाह ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि हाईड्रोजन ट्रेन की शुरूआत स्वच्छ ऊर्जा और हरित परिवहन की दिशा में बड़ा कदम होगा और हाइड्रोजन तकनीक से भारतीय रेलवे की नई शुरूआत होगी। @newstodayhry #newstodayhry अभय शाह ने कहा कि यह उपलब्धि स्वच्छ ऊर्जा, आधुनिक तकनीक और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल स्वच्छ ऊर्जा, आधुनिक तकनीक और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भारत की बढ़ती शक्ति का प्रतीक है। हाइड्रोजन ट्रेन आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था की मजबूत नींव रखेगी। उन्होंने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ जैसे ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का हार्दिक धन्यवाद किया। अभय शाह ने कहा कि हम सभी मिलकर हरित विकास और प्रगतिशील भारत के इस अभियान का स्वागत करें।@newstodayhry #newstodayhry




