Haryana
Trending

अयोध्या में सिरसा का गौरव बढ़ाया, डॉ. राखी पुरी को राष्ट्रीय सम्मान ll

अयोध्या में सिरसा का गौरव बढ़ाया, डॉ. राखी पुरी को राष्ट्रीय सम्मान ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, सिरसा की प्रिंसिपल डॉ. राखी पुरी को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए अयोध्या में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के समारोह में सम्मानित किया गया। विद्यालय के चेयरमैन मुरारी बंसल ने बताया कि विद्यालय के लिए यह अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है। उन्होंने बताया कि 12 जुलाई को महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय, अयोध्या में इंटरनेशनल यूनाइटेड एजुकेशनिस्ट्स फ्रेटरनिटी द्वारा स्किल एजुकेशन का महाकुंभ आयोजित किया गया। @newstodayhry #newstodayhry इस कार्यक्रम में देशभर से 108 प्रिंसिपल्स एवं शिक्षा विशेषज्ञों ने भाग लेकर स्किल-बेस्ड एजुकेशन, नवाचार, नई शिक्षा नीति तथा शैक्षणिक नेतृत्व के विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. राखी पुरी को शिक्षा एवं स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, नवाचारपूर्ण नेतृत्व तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अयोध्या के महापौर (मेयर) द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान विद्यालय, विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा पूरे सिरसा जिले के लिए गर्व का विषय है। चेयरमैन मुरारी बंसल ने डॉ. राखी पुरी को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनका समर्पण, दूरदर्शी नेतृत्व और शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच विद्यालय को निरंतर नई ऊंचाइयों तक ले जा रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, कौशल आधारित शिक्षा और उत्कृष्ट परिणामों के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। उन्होंने आईयूईएफ तथा महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय, अयोध्या का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रीय आयोजन शिक्षा जगत में नवाचार, अनुभवों के आदान-प्रदान तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षाविदों को सम्मानित करने का प्रभावी मंच प्रदान करते हैं। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button