भाजपा छोड़ जेजेपी में शामिल हुए मुकेश कुमार, डॉ. अजय चौटाला से लिया आशीर्वाद ll
भाजपा छोड़ जेजेपी में शामिल हुए मुकेश कुमार, डॉ. अजय चौटाला से लिया आशीर्वाद ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के एससी सैल के पूर्व महामंत्री के पद को छोडक़र जननायक जनता पार्टी में शामिल हुए मुकेश कुमार गुरुवार को अपने अनेक सहयोगियों के साथ बरनाला रोड स्थित चौटाला हाउस पहुंचे और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला को पुष्पगुच्छ देकर उनका आशीर्वाद लिया। पूर्व विधायक व पार्टी के वरिष्ठ नेता रमेश खटक के नेतृत्व में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजस सिंह चौटाला से मिले मुकेश कुमार ने कहा कि जेजेपी की कल्याणकारी नीतियों ने उन्हें बहुत ज्यादा प्रभावित किया और इसी के चलते उन्होंने भाजपा छोड़ जेजेपी परिवार का हिस्सा बनने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और युवा जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने जिस प्रकार समाज के सभी वर्गों के लिए खासकर दबे वर्गों के उत्थान के योजनाएं बनाकर उन्हें राजनीतिक रूप से सशक्त बनाया, वास्तव में अन्य किसी राजनीतिक दल में ऐसी मिसाल नहीं है। मुकेश कुमार ने कहा कि डॉ. अजय सिंह चौटाला के कुशल मार्गदर्शन में पार्टी सही मायने में पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल व पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला की जनहित की नीतियों को साकार कर रही है। @newstodayhry #newstodayhry उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला को भरोसा दिलाया कि वे अपनी ऊर्जा और अनुभव से पार्टी को प्रत्येक जिले में पहले से कहीं अधिक मजबूत करेंगे। इस अवसर पर डॉ. अजय सिंह चौटाला ने मुकेश कुमार व उनके तमाम सहयोगियों का अभिनंदन करते हुए पार्टी की नीतियों को जन जन तक प्रचारित करने व अधिकाधिक संख्या में लोगों को पार्टी से जोडऩे का आह्वान किया। इस अवसर पर जेजेपी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, पूर्व विधायक रमेश खटक, जेजेपी के शहरी अध्यक्ष दीपक भाटिया, जेजेपी जिला कार्यालय सहसचिव कुलदीप जांगू, रामकुमार नागर, बनारसी दास, मन्नु खटक, साहिल कुमार, अभिषेक वोहरा, गौरव, सागर, निखिल, मोहित, आकाश, नितिन, सौरभ, मनीष आदि पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे। @newstodayhry #newstodayhry




