Haryana
Trending

नशे से दूरी ही सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी गारंटी: एसपी सिद्धान्त जैन।।

नशे से दूरी ही सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी गारंटी: एसपी सिद्धान्त जैन।।

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हिसार पुलिस का “नशा मुक्त हिसार” अभियान लगातार जनआंदोलन का रूप ले रहा है। केवल नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई ही नहीं, बल्कि नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम लगातार गांव-गांव जाकर जागरूकता, काउंसलिंग एवं उपचार उपलब्ध करा रही है। इसी कड़ी में नशा मुक्ति पुलिस टीम ने थाना सदर क्षेत्र के गांव मीरका तथा थाना आजाद नगर क्षेत्र के गांव मंगाली मोहब्बत, मंगाली सुरतिया एवं मंगाली जाटान में विशेष जनजागरूकता एवं उपचार अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने गांव के सरपंचों, गणमान्य नागरिकों, युवाओं, नशा पीड़ितों एवं उनके परिजनों से संवाद किया। टीम ने लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा नशा छोड़ने के लिए उपलब्ध सरकारी सुविधाओं एवं उपचार सेवाओं से अवगत कराया। साथ ही गांववासियों से नशा तस्करों की गतिविधियों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी एकत्रित की गई।
अभियान के दौरान जिला हिसार में 04 नए नशा पीड़ितों की पहचान की गई। इनमें से 02 नशा पीड़ितों को सरकारी अस्पताल हिसार के नशा मुक्ति केंद्र से दवाई उपलब्ध करवाई गई। इसके अतिरिक्त 12 नशा पीड़ितों को उनके घर जाकर पहली बार आयुर्वेदिक दवा वितरित की गई, जबकि 03 अन्य नशा पीड़ितों को दूसरी बार नागरिक अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र से उपचार एवं दवाई उपलब्ध करवाई गई। इस प्रकार आज कुल 17 नशा पीड़ितों को उनके घर पहुंचकर आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक उपचार उपलब्ध कराया गया। साथ ही उनका ब्लड टेस्ट, स्वास्थ्य परीक्षण एवं मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग भी करवाई गई, ताकि वे नशे की लत से स्थायी रूप से बाहर निकलकर सामान्य जीवन जी सकें।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस का उद्देश्य केवल नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करना नहीं, बल्कि नशे की चपेट में आए प्रत्येक व्यक्ति को नया जीवन देना भी है। पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और ग्रामीण समाज के संयुक्त प्रयासों से ही नशामुक्त समाज का सपना साकार किया जा सकता है। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से अपील की कि वे नशा मुक्ति अभियान में सक्रिय भागीदार बनें, अपने आसपास यदि कोई व्यक्ति नशे की लत से जूझ रहा हो तो उसे उपचार के लिए प्रेरित करें तथा नशा तस्करों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। हिसार पुलिस समाज को नशामुक्त, सुरक्षित और स्वस्थ बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button