Haryana
Trending

40 ग्राम 15 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित आरोपी गिरफ्तार, नशा तस्करों पर हिसार पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा : एसपी सिद्धान्त जैन।।

40 ग्राम 15 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित आरोपी गिरफ्तार, नशा तस्करों पर हिसार पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा : एसपी सिद्धान्त जैन।।

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशन में जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रभारी सीआईए मिलगेट पुलिस टीम ने एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को 40 ग्राम 15 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना शहर हिसार में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इस बारे मे प्रभारी सीआईए मिलगेट उप निरीक्षक सजींव ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक विक्रांत अपनी टीम के साथ अपराधों की रोकथाम एवं नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए जहाज पुल प्रताप नगर गश्त एवं निगरानी पर थे । इसी दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर रूपेंद्र उर्फ धोलू पुत्र देवीदयाल निवासी प्रताप नगर, हिसार को काबू करके नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 40 ग्राम 15 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध थाना शहर हिसार में धारा 21(B)/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होने ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद हेरोइन वह कहां से लेकर आया था, इसे किसे सप्लाई किया जाना था तथा इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि हिसार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से भी अपील की गई है कि यदि कहीं भी नशा तस्करी अथवा अन्य किसी अवैध गतिविधि की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button