Haryana
Trending

भारतीय राजनीति में अग्रवाल समाज का अतुलनीय योगदान :- स्वामी रमेश साहुवाला ll

भारतीय राजनीति में अग्रवाल समाज का अतुलनीय योगदान :- स्वामी रमेश साहुवाला ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने कहा भारतीय राजनीति में अग्रवाल समाज ने स्वतंत्रता सेनानी, नीति निर्माता, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के रूप में देश को दिशा दी हैं। ये शब्द अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेशाध्यक्ष श्री अशोक बुवानीवाला ने स्थानीय कोर्ट कालोनी में अग्रवाल समाज का भारतीय राजनीति में योगदान विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आर्थिक मुद्दों की समझ और सेवा की भावना के कारण इस समाज के नेता आज भारत की राजनीति में विश्वसनीय चेहरा माने जाते हैं।@newstodayhry #newstodayhry
श्री अशोक बुवानीवाला ने कहा कि अग्रवाल समाज सिर्फ व्यापार और उद्योग तक सीमित नहीं रहा क्योंकि महाराजा अग्रसेन के समानता और न्याय के सिद्धांतों को मानने वाला यह समाज स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आज तक भारतीय राजनीति में सक्रिय रहा हैं। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज का इतिहास, त्याग और सेवा का इतिहास हैं जो कि महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चलते हुए इस समाज में न केवल आर्थिक समृद्धि हासिल की बल्कि समाज में समानता और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और संस्कृति के क्षेत्र में अग्रवाल समाज का योगदान भारत को एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने में मील का पत्थर साबित हुआ हैं जो आज भी उन्हें मूल्यों के साथ देश की प्रगति में अपना योगदान दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज का आदर्श देशहित में सर्वोपरि हैं जोकि भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी सरकार के साथ-साथ उद्दोग और रोजगार को भी बढ़ावा देना हैं। श्री बुवानीवाला ने कहा कि अग्रवाल नेता आर्थिक मामलों में भी विशेषज्ञ माने जाते हैं जिसमें आर्थिक सुधार और उदारीकरण में अग्रवाल नेताओं की बड़ी भूमिका रही हैं। इसके साथ जी.एस.टी., डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया जैसी नीतियों को लागू करने में भी इस समाज के मंत्री आगे रहें हैं। उन्होंने कहा कि जमीनी और राजनीति संगठन में साथ-साथ अग्रवाल समाज अपनी राजनीतिक सोच और आदर्श के साथ तीन मूल्यों पर टिकी हैं जिसमें राष्ट्रवाद में देशहित को सर्वोपरि मानना तथा सुशासन के अंतर्गत भ्रश्टाचार मुक्त एवं पारदर्शी सरकार के साथ-साथ व्यापार मैंत्री नीति के अंतर्गत रोजगार और उद्दोग को बढ़ावा देना शामिल हैं। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसैन का आदर्श न कोई छोटा, न कोई बड़ा आज भी इस नेताओं की राजनीति में दिखता हैं।
इस अवसर पर लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने कहा कि अग्रवाल समाज ने सेवा ही व्यापार के सिद्धांत को अपनाया हैं जिसमें महाराजा अग्रसैन का आदर्श एक ईंट और एक रूप्या आज भी समाज सेवा का आधार हैं। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज शिक्षा, स्वास्थ्य, दान परोपकार, संस्कृति, राजनीतिक और संास्कृतिक योगदान के साथ राष्ट्रीय विकास में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। @newstodayhry #newstodayhry
इससे पूर्व लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने मुख्य अतिथि श्री अशोक बुवानीवाला, कैथल से विनोद सिंगला , जीरकपुर से हिमांश सिंह गोयल और सुशीला सर्राफ का पटका पहनाकर स्वागत किया और उनका यहां पहुंचने पर आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button