Haryana
Trending

नकली नोटों के नेटवर्क का बड़ा खुलासा, पुलिस जांच तेज ll

नकली नोटों के नेटवर्क का बड़ा खुलासा, पुलिस जांच तेज ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर हिसार पुलिस ने अवैध शराब रखने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।मामले की जानकारी देते हुए प्रबंधक अफसर थाना सदर हिसार ने बताया कि दिनांक 18.07.2026 को ERV राइडर नंबर 37 पर तैनात पुलिस कर्मचारियों द्वारा TCP-2 कैंट हिसार क्षेत्र में गश्त के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को संदेह के आधार पर रोका गया। जांच करने पर मोटरसाइकिल के आगे रखे प्लास्टिक के कट्टे से 13 बोतल देसी शराब मार्का माल्टा मस्ती बरामद हुई। आरोपी से शराब संबंधी लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत करने को कहा गया, परंतु वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
आरोपी की पहचान लीलू राम पुत्र भादर सिंह निवासी मय्यड़ जिला हिसार के रूप में हुई। पुलिस द्वारा आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बरामद 13 बोतल देसी शराब तथा मोटरसाइकिल नंबर HR20AK1729 मार्का स्प्लेंडर को कब्जे में लिया गया। बरामद शराब में से एक बोतल नमूने के तौर पर अलग रखी गई तथा शेष शराब को नियमानुसार सील किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। @newstodayhry #newstodayhry
पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button