92 विद्यार्थियों को मिली शिक्षा की नई उड़ान ll
92 विद्यार्थियों को मिली शिक्षा की नई उड़ान ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-आर.के.जे. श्रवण एवं वाणी नि:शक्तजन कल्याण केंद्र, सिरसा में बाबा सरसाईंनाथ बुक बैंक वेलफेयर ट्रस्ट सिरसा द्वारा सामाजिक सेवा का अनुकरणीय कार्य किया गया। ट्रस्ट की ओर से केंद्र में पढ़ने वाले सभी 92 विद्यार्थियों को 250 कॉपियां एवं रजिस्टर वितरित किए गए। जिन 18 विद्यार्थियों की नजर कमजोर थी, उन सभी 18 विद्यार्थियों को नि:शुल्क चश्मा के कूपन वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष गुरदीप सैनी एवं केंद्र के डायरेक्टर विपुल कादयान ने की। इस अवसर पर ट्रस्ट के महासचिव प्रेम कंदोई अनिल सैनी, समाजसेवी रणजीत सिंह, टक्कर, रतन सिंह दुरेजा सहित ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में केंद्र के समस्त स्टाफ सदस्य विपुल कादियान, शेखर शर्मा, ममता गौतम, सत्येंद्र, विशाल, आशीष, सुनीता सक्सेना, कुमारी नेहा राणा, कमला, अंकित भटवेरा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष गुरदीप सैनी ने कहा कि नि:शक्तजन विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग करना हमारा परम कर्तव्य है। ट्रस्ट आगे भी ऐसे जरूरतमंद बच्चों की मदद करता रहेगा। इस जानकारी करते हुए ट्रस्ट के महासचिव प्रेम कंदोई ने बताया कि ट्रस्ट का उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से विशेष बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि बाबा सरसाईं नाथ बुक बैंक वेलफेयर ट्रस्ट सिरसा 5000 बच्चों को इस सत्र में स्टेशनरी उपलब्ध करवाएगा। ट्रस्ट की ओर से केंद्र के डायरेक्टर विपुल कादयान को पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। @newstodayhry #newstodayhry




