Haryana
Trending

भिवानी में बिजली-पानी को लेकर फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर जनता ने किया हंगा*मा! ||

भिवानी में बिजली-पानी को लेकर फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर जनता ने किया हंगा*मा! ||

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):-भिवानी में बिजली और पानी की समस्या को लेकर लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। कई दिनों से लगातार बिजली कटौती और गंदे व अनियमित पेयजल की सप्लाई से परेशान लोगों ने रविवार को सर्कुलर रोड पर जाम लगाकर प्रशासन और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।भिवानी के सर्कुलर रोड स्थित हनुमान ढाणी चौक और हनुमान गेट चौक पर रविवार को स्थानीय लोगों ने बिजली और पानी की समस्या को लेकर सड़क जाम कर दी। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पिछले कई दिनों से लंबे-लंबे बिजली कट लगाए जा रहे हैं, जिससे भीषण गर्मी में लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। वहीं पीने के पानी की नियमित सप्लाई भी नहीं हो रही और जो पानी आ रहा है, वह गंदा है। लोगों का कहना है कि घरों में पीने तक का साफ पानी उपलब्ध नहीं है, जिससे उन्हें पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। @newstodayhry #newstodayhry
वार्ड नंबर-25 के पार्षद विनोद प्रजापति भी मौके पर पहुंचे और लोगों के समर्थन में प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि करीब 15 से 20 दिन पहले समाधान शिविर में भी इस समस्या की शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। उनका आरोप है कि पतराम गेट से हालू बाजार के बीच के क्षेत्र में रोजाना रात 10 बजे बिजली काट दी जाती है, जो सुबह करीब 3 बजे आती है। लगातार शिकायतों के बावजूद बिजली निगम ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिसके चलते लोगों को मजबूर होकर सड़क पर उतरना पड़ा।प्रदर्शन के दौरान स्थानीय निवासी हरीश और कमला ने बताया कि पिछले करीब एक महीने से बिजली और पानी की समस्या बनी हुई है। उनका कहना है कि गंदा पानी आने के कारण परिवार के लोगों को पीने का पानी खरीदना पड़ रहा है, जबकि लगातार बिजली कटौती से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। सूचना मिलने पर बिजली निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। अधिकारियों ने दो से ढाई घंटे में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया और कहा कि रात में बिजली कटौती नहीं की जाएगी। वहीं पार्षद विनोद प्रजापति ने चेतावनी दी कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो मंत्री राजेश नागर के भिवानी दौरे पर उनका घेराव किया जाएगा। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button