PUNJAB
Trending

सीआईए डबवाली की त्वरित कार्यवाही: 7.62 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार, सप्लायर के खिलाफ भी मामला दर्ज।।

सीआईए डबवाली की त्वरित कार्यवाही: 7.62 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार, सप्लायर के खिलाफ भी मामला दर्ज।।

डबवाली-(पंकज गुदारा ):-पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर, आईपीएस के निर्देशन में जिला डबवाली में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए डबवाली ने एक महत्वपूर्ण कार्यवाही करते हुए एक युवक को 7 ग्राम 62 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी द्वारा पूछताछ के दौरान बताए गए सप्लायर के विरुद्ध भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए डबवाली की टीम एएसआई प्रीतम सिंह के नेतृत्व में अपराध एवं नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए गश्त व चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ऐलनाबाद रोड से बस अड्डा मटदादू होते हुए गांव मटदादू रोड पर पहुंचने पर पुलिस टीम ने सड़क किनारे खड़े एक युवक को देखा। पुलिस की सरकारी गाड़ी को देखकर युवक घबरा गया और अपने हाथ में पकड़ी एक वस्तु झाड़ियों की ओर फेंककर भागने का प्रयास करने लगा पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए युवक को कुछ ही दूरी पर काबू कर लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान दलजीत उर्फ महाजन के रूप में बताई। जब उससे भागने और वस्तु फेंकने का कारण पूछा गया तो उसने स्वीकार किया कि उसके पास हेरोइन (चिट्टा) थी, जिसे पुलिस के डर से उसने झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर झाड़ियों से पारदर्शी मोमी पन्नी बरामद की, जिसमें 7 ग्राम 62 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) पाया गया। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने यह हेरोइन एक सप्लायर से खरीदी थी। आरोपी के बयान के आधार पर सप्लायर के विरुद्ध भी धारा 21(B)/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी यह नशीला पदार्थ किन-किन लोगों तक पहुंचाता था तथा इसके नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भी पहचान की जा सके। पुलिस अधीक्षक श्रीमती जसलीन कौर, आईपीएस ने कहा कि “डबवाली पुलिस नशा तस्करों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। युवाओं को नशे से बचाने और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जिला पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। यदि किसी व्यक्ति को नशा तस्करी की सूचना हो तो वह पुलिस को ड्रग इंफो हेल्पलाइन 9138999748 गोपनीय रूप से जानकारी दे, सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button