Haryana
Trending

वैश्य समाज के राजनीतिक सशक्तिकरण का हुआ शंखनादll

वैश्य समाज के राजनीतिक सशक्तिकरण का हुआ शंखनादll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-अग्रवाल वैश्य समाज की सिरसा इकाई द्वारा जिलाध्यक्ष सन्नी बंसल की अध्यक्षता में ‘संगठन संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम के सफल संचालन में युवा विंग के प्रदेश सचिव आकाश चाचाण, महिला जिलाध्यक्ष अनिशा गोयल, युवा जिलाध्यक्ष ललित बंसल, विधानसभा अध्यक्ष मेन इकाई विशाल गुप्ता, महिला विधानसभा अध्यक्ष नीतू अग्रवाल और युवा विधानसभा अध्यक्ष शिवा बंसल ने संयोजक की भूमिका निभाई।@newstodayhry #newstodayhry
संबोधन के दौरान अशोक बुवानीवाला ने समाज के राजनीतिक सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि वैश्य समाज अब केवल चंदा देने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राजनीति में स्वयं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करेगा। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विनोद सिंगला, महिला प्रदेश अध्यक्ष सुशीला सर्राफ और युवा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु गोयल ने भी विचार रखे। युवा प्रदेश सचिव आकाश चाचाण ने कहा कि समाज का युवा वर्ग अब केवल दर्शक नहीं, बल्कि परिवर्तन का नेतृत्व करने के लिए तैयार है। युवा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु गोयल ने आह्वान करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को केवल रोजगार और व्यवसाय तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्हें पंचायत, नगर निकाय, जिला परिषद, विधानसभा और संसद तक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अभी से नेतृत्व क्षमता विकसित करनी होगी। महिला प्रदेश अध्यक्ष सुशीला सर्राफ ने कहा कि आज राजनीति और संगठन दोनों में महिला नेतृत्व तेजी से आगे बढ़ रहा है। महिला इकाई की सबसे बड़ी ताकत बन सकती है, यदि प्रत्येक महिला सामाजिक जागरूकता और संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाए। जिलाध्यक्ष सन्नी बंसल व सभी आयोजकों ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि संगठन संवाद केवल एक बैठक नहीं, बल्कि समाज को संगठित और सशक्त बनाने का संकल्प है। इस अवसर पर अग्रवाल सभा के संरक्षक अनिल सराफ, श्री अग्रवाल सेवा सदन के कोषाध्यक्ष सुरेश सतनालीवाला, दीपक गुप्ता और सतीश बंसल विशेष रूप से मौजूद रहे, वहीं रानियां, डबवाली व ऐलनाबाद से आए पदाधिकारियों की उपस्थिति में समाज को एक एकजुट और प्रभावशाली शक्ति के रूप में उभारने का संकल्प लिया गया। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button