Haryana
Trending

युवा क्रिकेट क्लब अहमदपुर द्वारा पांचवां विशाल क्रिकेट चेपियनशिप के फाइनल में डॉ. गुरजीत सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह, विजेता टीम को नकद राशि देकर किया सन्मानित।।

युवा क्रिकेट क्लब अहमदपुर द्वारा पांचवां विशाल क्रिकेट चेपियनशिप के फाइनल में डॉ. गुरजीत सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह, विजेता टीम को नकद राशि देकर किया सन्मानित।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- सिरसा जिला के गांव अहमदपुर में आयोजित क्रिकेट कप के दौरान मुख्यअतिथि सिरसा से हरमन हॉस्पिटल के संचालक डॉ. गुरजीत सिंह ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा युवाओं को खेलों से जुड़ने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया।और इस चैंपियनशिप में टीम सिकंदरपुर को हराकर सिरसा की वार्ड न.8 की टीम विजेता बनी टीम को डॉ गुरजीत सिंह ने नकद राशि देकर सन्मानित किया l डॉ. गुरजीत सिंह ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं बल्कि युवाओं के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास का मजबूत आधार हैं। खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में बढ़ते नशे के खतरे से युवाओं को बचाने के लिए खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा हैं, लेकिन खेल भावना, अनुशासन और भाईचारा सबसे महत्वपूर्ण हैं। जो युवा खेलों से जुड़े रहते हैं, वे समाज और देश के लिए सकारात्मक उदाहरण बनते हैं तथा अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करते हैं। डॉ. गुरजीत सिंह ने क्रिकेट कप में भाग लेने वाली सभी टीमों और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरंतर मेहनत और समर्पण से खिलाड़ी बड़े मंचों तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने टूर्नामेंट के आयोजकों की भी सराहना की और कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं। ऐसे आयोजन नई प्रतिभाओं को आगे लाने के साथ-साथ समाज में एकता और सौहार्द की भावना को भी मजबूत करते हैं। और इसी दौरान फाइनल में दूसरे नंबर पर आने वाली टीम को वरिष्ठ नेता सरदार निर्मल सिंह मलड़ी ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और टीम को नकद राशि देकर किया सन्मानित ll वहीं इस चेपियनशिप का शुभारम्भ डेरा बाबा भुमणशाह जी मल्लेवाला के गदीनशील बाबा हरिनाम दास जी ने और हल्का कालांवाली से विधायक श्री शीशपाल केहरवाला ने रिबन काटकर शुभारम्भ किया वहीं इसी दौरान इस चेपियनशिप में वशिष्ठ अतिथि के रूप में पहुंचे इंडियन दिव्यांग क्रिकेट टीम के कोच दीपक काम्बोज ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का माध्यम है। उन्होंने युवाओं को खेलों से जुड़कर नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया। कोच दीपक काम्बोज ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले ऐसे क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने अहमदपुर क्रिकेट कप के सफल आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने और अपने गांव, जिले व प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि खेलों के माध्यम से युवा देश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रख सकते हैं। क्रिकेट कप के दौरान यूथ सिख फेडरेशन के प्रेसिडेंट और हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (HSGMC) के मेंबर कुलदीप सिंह फग्गू ने खिलाड़ियों को खास तौर पर बधाई दी और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स युवाओं को फिजिकल फिटनेस के साथ-साथ सही रास्ते पर चलने के लिए इंस्पायर करते हैं। उन्होंने युवाओं को ड्रग्स से दूर रहने और स्पोर्ट्स से जुड़ने का मैसेज दिया। भाई कुलदीप सिंह फग्गू ने सभी टीमों को उनके शानदार खेल के लिए बधाई दी और उन्हें भविष्य में और मेहनत करने और बड़े लेवल पर अपनी पहचान बनाने के लिए इंस्पायर किया। भाई कुलदीप सिंह फग्गू ने कहा कि स्पोर्ट्समैनशिप, डिसिप्लिन और भाईचारा जीत-हार से ज़्यादा ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि जो युवा फील्ड से जुड़े होते हैं, वे अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के ऑर्गनाइज़र की तारीफ़ की और कहा कि उनकी कोशिशें समाज को मज़बूत बनाने में मददगार साबित होती हैं। ऐसे स्पोर्ट्स कॉम्पिटिशन गांवों में ऑर्गनाइज़्ड तरीके से होने चाहिए।स्पोर्ट्स युवाओं को ड्रग्स से बचाने और उनके हर तरह के विकास का सबसे अच्छा ज़रिया हैं। हमें हर गांव में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देना चाहिए।इनके साथ इंडियन कॉर्नहोल के सचिव सरदार गुरबेन्त सिंह मौजूद रहे l अहमदपुर क्रिकेट कप के समापन अवसर पर चैम्पियनशिप के मुख्य प्रायोजक सिरसा की हरिओम प्रॉपर्टीज के निदेशक डॉ. कश्मीर काम्बोज एवं न्यूज़ टुडे के सह- संपादक अक्षित काम्बोज ने विभिन्न टीमों से पहुंचे खिलाड़ियों व आए हुए मुख्य अतिथिओं को ट्रॉफी और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। डॉ. कश्मीर काम्बोज ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, मेहनत और टीम भावना का पाठ पढ़ाते हैं तथा उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखते हैं। वहीं अक्षित काम्बोज ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं। पूरी चैम्पियनशिप का लाइव प्रसारण NEWS TODAY पर किया गया, जिससे खेल प्रेमियों ने घर बैठे रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया। इस सफल आयोजन ने क्षेत्र में खेलों के प्रति युवाओं का उत्साह और बढ़ाने का काम किया। इस भव्य क्रिकेट चैम्पियनशिप को सफल बनाने में जश्न मिरोक का विशेष योगदान रहा। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट के दौरान आयोजन की व्यवस्थाओं, खिलाड़ियों के सहयोग और कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी मेहनत, समर्पण और खेलों के प्रति सकारात्मक सोच ने इस प्रतियोगिता को यादगार बनाने में अहम योगदान दिया। आयोजन समिति ने जश्न मिरोक के सहयोग की सराहना करते हुए उनका विशेष धन्यवाद व्यक्त किया और भविष्य में भी खेल गतिविधियों के लिए उनके सहयोग की उम्मीद जताई। इसके बाद क्लब के सभी सदस्यों ने और गाँव अहमदपुर के सरपंच संदीप काम्बोज ने आए हुए सभी मुख्य अतिथिओं व सभी टीमों का बहुत बहुत धन्यवाद किया और विजेता टीम को बधाई दी।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button