Haryana
Trending

भिवानी में विधायक घनश्याम सर्राफ ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश  ll

भिवानी में विधायक घनश्याम सर्राफ ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश  ll

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए स्वच्छता बनाए रखने के आह्वान पर विधायक घनश्याम सर्राफ ने नगर परिषद के साथ स्थानीय महम गेट से फैंसी चौक तक सफाई अभियान चलाया। इस दौरान नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि एवं पार्षद भवानी प्रताप और नगर परिषद के ईओ राजाराम भी शामिल हुए। स्वच्छता अभियान के दौरान विधायक घनश्याम सर्राफ ने नागरिकों से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का आह्वान किया। इस दौरान विधायक घनश्याम सर्राफ ने फैंसी चौक को युवाओं के प्ररेणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद के नाम से करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि फैंसी चौक को अब स्वामी विवेकानंद के नाम से भी जाना जाएगा।
विधायक घनश्याम सर्राफ ने सफाई अभियान के दौरान कहा कि शहर को स्वच्छ बनाए रखना हमारे ही हाथ में है। उन्होंने कहा कि हमें सडक़ों या गलियों में इधर-उधर कूड़ा कचरा नहीं फेंकना चाहिए, इससे शहर में गंदगी का आलम बनता है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के ऑटो टिप्पर घर-घर से कूड़ा कचरा कलेक्शन कर रहे हैं। नागरिक गालियों या सडक़ों पर कूड़ा कचरा ना डालकर और ऑटो टिप्पर पर में ही डालें। उन्होंने कहा की गलियों में डाला हुआ कचरा इधर-उधर बिखर जाता है। @newstodayhry #newstodayhry
उन्होंने कहा कि नगर परिषद द्वारा शहर में अनेक जगह से कचरा पॉइंट समाप्त करके उनका सौंदर्यकरण किया गया है, इस सौन्दर्यकरण को हमें बनाए रखना है। नागरिक शहर को साफ सुथरा बनाने में नगर परिषद प्रशासन का सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भी 17 जुलाई को जींद की धरती से देश के नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया था। इतना ही नहीं श्री मोदी ने वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री की शपथ लेने के साथ ही देशवासियों से स्वच्छता का आह्वान किया था। ऐसे में हम सब का दायित्व बनता है कि हम अब अपने घर और आसपास पपरिवेश, शहर और कस्बे को साफ रखें। इस दौरान महम गेट से फैंसी चौक तक सफाई अभियान चलाया गया। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button