Haryana
Trending

रंगड़ी खेड़ा के खिलाड़ियों का जलवा, ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के बने चैंपियन ll

रंगड़ी खेड़ा के खिलाड़ियों का जलवा, ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के बने चैंपियन ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-स्पोर्ट्स फिटनैस एंड फाऊंडेशन के तत्वावधान में संचालित कबड्डी नर्सरी, गांव रंगड़ी खेड़ा के खिलाड़ियों ने एसजीएफआई की ब्लॉक स्तरीय अंडर-14 लड़कों की कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इसके साथ ही फाऊंडेशन के 7 खिलाड़ियों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। फाऊंडेशन के प्रधान कुलदीप सिंह ने इस उपलब्धि पर सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं कोचिंग स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि स्पोर्ट्स फिटनैस एंड फाऊंडेशन का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को नि:शुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देकर उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि कल अंडर-19 लड़कियों की टीम ने भी विजय प्राप्त कर फाऊंडेशन का नाम रोशन किया था, जबकि आज लड़कों ने चैंपियन बनकर लगातार दूसरी बड़ी सफलता हासिल की है। प्रधान कुलदीप सिंह ने इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत तथा कबड्डी कोच फौजी अनिल कुंडू, देवेंद्र कुमार और पीटीआई प्रदीप बिश्नोई के समर्पित प्रशिक्षण को दिया। उन्होंने कहा कि इन सभी के अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि फाऊंडेशन के खिलाड़ी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी फाऊंडेशन के खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर सिरसा का नाम रोशन करेंगे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button