Haryana
Trending

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा सिरसागोबिंद कांडा ने किया भव्य भजन संध्या का शुभारंभ ll

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा सिरसागोबिंद कांडा ने किया भव्य भजन संध्या का शुभारंभ ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-हिसार रोड स्थित निशुराज रिजार्ट में समाजसेवी गर्ग परिवार द्वारा ‘एक शाम सांवरे के नाम‘ भव्य भजन संध्या एवं जागरण का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने पवित्र अखंड ज्योति प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूरा पंडाल बाबा श्याम के जयकारों, अलौकिक शृंगार और सुगंधित इत्र वर्षा से श्यामामय हो उठा।
कोलकाता से विशेष रूप से पहुंचे देश के सुप्रसिद्ध भजन सम्राट संजय मित्तल ने जैसे ही मंच संभाला, पूरा वातावरण भक्ति के रस में डूब गया। उन्होंने बाबा श्याम की महिमा का गुणगान करते हुए सबसे लोकप्रिय भजनों की कड़ियां जोड़ीं। उन्होंने गाया ‘हारे का तू है सहारा, सांवरे तू ही हमारा… जब कोई रास्ता नहीं सूझता, तब तेरा दर ही पार लगाता है।’ संजय मित्तल ने भक्तों को झूमने पर मजबूर करते हुए आगे गाया ‘खाटू वाले की महिमा अपरंपार है, मेरा श्याम तो पूरी दुनिया से यार है… जब से पकड़ा है तूने मेरा हाथ, सांवरे, मुझे किसी की नहीं दरकार।’ फागुन के रंग बिखेरते हुए जब उन्होंने अपनी सुमधुर आवाज में ‘फागुन मेलो आयो रे, बाबा को दर सजायो रे…’ की प्रस्तुति दी, तो उपस्थित श्रद्धालु खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए। कार्यक्रम में स्थानीय गायक राजेश गोयल रिंकू ने भी अपनी सुमधुर आवाज से समां बांधा। उन्होंने एक से बढ़कर एक श्याम भजनों की प्रस्तुति देकर पंडाल में उपस्थित महिलाओं और पुरुषों को देर रात तक भक्तिरस में सराबोर रखा। आयोजक समाजसेवी गर्ग परिवार ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं और भजन गायकों का पटका पहनाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि गोबिंद कांडा ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। देर रात तक चले इस संकीर्तन के बाद बाबा को छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया और महाप्रसाद वितरण के साथ भजन संध्या का समापन हुआ। इस मौके पर गोपाल कृष्ण गर्ग, राजीव गर्ग, बलराम गर्ग, दिव्यांश गर्ग, हिमांशु गर्ग, रवि शर्मा, अग्रवाल सभा के प्रधान संजय साहुवाला, इन्द्रोश गुज्र्जर, प्रवीन महिपाल, लक्ष्मण राम, मोंटू धवन, मोहित धवन, बलवंत राय गर्ग, बलराम गर्ग, अशोक धवन सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button