Haryana
Trending

भीषण गर्मी में बच्चों को राहतस्कूल में शुरू हुई ठंडे पानी की सुविधा ll

भीषण गर्मी में बच्चों को राहतस्कूल में शुरू हुई ठंडे पानी की सुविधा ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-श्री कृष्णा मानव कल्याण समिति द्वारा कीर्ति नगर स्थित राजकीय प्राइमरी स्कूल सिरसा में स्कूल के बच्चों को भीष्म गर्मी में ठंडा जल उपलब्ध कराने के लिए धर्मार्थ प्याऊ का निर्माण कराया गया, जिसमें बच्चों को गर्मी में ठंडा जल उपलब्ध कराने के लिए एक वाटर कूलर भी लगाया गया। यह जानकारी देते हुए संस्था के प्रधान राजेंद्र बजाज एडवोकेट ने बताया कि संस्था के संस्थापक स्वर्गीय श्री भगवान दास बजाज ने जिन उद्देश्यों को लेकर संस्था की स्थापना की थी, आज का यह कार्यक्रम इस कड़ी का ही एक रूप है। संस्था के संस्थापक स्वर्गीय भगवान दास बजाज ने अपने जीवन काल में अनेक स्कूलों में बच्चों को गर्मियों में ठंडा जल उपलब्ध कराने के लिए अनेक धर्मार्थ प्याऊ का निर्माण करवाया था और वह हमेशा कहते थे कि जल से बड़ी कोई सेवा नहीं है। संस्था के प्रधान ने कहा कि संस्था उनके इसी प्रेरणादाई विचार को आगे बढ़ते हुए सामाजिक वह जन सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग लेती है और स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों के लिए ठंडे जल की व्यवस्था करती है। स्कूल की प्रिंसिपल संतोष कुमारी ने आए हुए सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि यह संस्था पिछले लगभग 40 वर्षों से समाज सेवा के कार्यों में लगी हुई है और आज हमारे लिए बड़ी गौरव की बात है कि इस संस्था ने हमारे स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों के लिए ठंडे जल की व्यवस्था करने के लिए स्कूल में धर्मार्थ प्याऊ का निर्माण कराया है। इस सेवा अभियान को सफल बनाने में संस्था के सचिव विनीत अरोड़ा, रणजीत सिंह टक्कर, मालाराम पारीक, अमित सोढ़ी, करण शर्मा, सतीश रहेजा, नवीन ग्रोवर, विनोद बंसल, जीत सिंह वर्मा, हरमेश शिरीन, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान रमेश मेहता एडवोकेट, देवेंद्र मेहता एडवोकेट, पंकज जैन एडवोकेट, सनी कुमार एडवोकेट, राजेश रानी एडवोकेट, मुंशी राम मेहता, स्कूल के स्टाफ मधु रानी, ऋतु सैनी, स्नेह लता, अनीता रानी व दीपक कुमार का विशेष सहयोग रहा। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button