महिलाओं और बच्चों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक, हिसार पुलिस ने चलाया विशेष जनजागरूकता अभियान : एसपी सिद्धान्त जैन।।
महिलाओं और बच्चों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक, हिसार पुलिस ने चलाया विशेष जनजागरूकता अभियान : एसपी सिद्धान्त जैन।।

हिसार- (अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशन में महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हिसार पुलिस द्वारा लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना एचटीएम में तैनात सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) राजेश कुमारी ने जींदल पार्क के सामने स्थित हॉट स्पॉट एरिया में महिलाओं एवं बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। अभियान के दौरान महिलाओं को घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, साइबर अपराध, छेड़छाड़, बाल सुरक्षा, आपातकालीन सहायता तथा विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को गुड टच-बैड टच, व्यक्तिगत सुरक्षा, ऑनलाइन सुरक्षा तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अपने अभिभावकों या पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। एएसआई राजेश कुमारी ने उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों को बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी या अपराध की स्थिति में बिना डर के तुरंत पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने महिलाओं से कहा कि अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहकर ही वे स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकती हैं। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा हिसार पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे जागरूकता अभियान समाज में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ अपराधों की रोकथाम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े किसी भी अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।। #Newstodayhry @Newstodayhry




