Haryana
Trending

भिवानी: बारिश से पहले नालों की पोल खुली, विधायक ने दिए सख्त आदेश ll 

भिवानी: बारिश से पहले नालों की पोल खुली, विधायक ने दिए सख्त आदेश ll 

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):-भिवानी में बरसात से पहले नालों की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार को विधायक घनश्याम सर्राफ ने पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों के साथ शहर के बरसाती नालों और डिस्पोजल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर नालों में शिल्ट जमा मिली, जबकि एक जगह पुलिया का लेंटर टूटकर नाले में गिरा मिला, जिससे पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो गई। हालात देखकर विधायक ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और चेतावनी दी कि यदि जल्द सफाई नहीं हुई तो मामले की शिकायत सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय में की जाएगी।
गुरुवार को विधायक घनश्याम सर्राफ सबसे पहले दादरी एसटीएफ परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने पानी की निकासी की व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद ढाणा रोड स्थित डिस्पोजल का निरीक्षण किया और अधिकारियों से मोटर पंपों की क्षमता व जल निकासी व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान डिस्पोजल पर कर्मचारियों की हाजिरी भी जांची गई, जहां सभी कर्मचारी मौजूद मिले।इसके बाद विधायक अधिकारियों के साथ ढाणा रोड से गुजर रहे बरसाती नाले पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान नाले में कई स्थानों पर भारी मात्रा में शिल्ट जमा मिली, जिससे गंदे पानी का बहाव रुक गया था। एक स्थान पर पुलिया का लेंटर टूटकर नाले में गिरा मिला, जिसने पानी की निकासी पूरी तरह बाधित कर दी। इसके कारण बारिश और घरों का गंदा पानी सड़कों और गलियों में फैलने की आशंका बनी हुई है।स्थिति देखकर विधायक ने मौके पर ही विभाग के एसडीओ और जेई को बुलाकर फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिए कि नालों की तुरंत सफाई कराई जाए और जहां-जहां पानी की निकासी में अवरोध हैं, उन्हें बिना देरी हटाया जाए। विधायक ने साफ कहा कि यदि विभाग ने लापरवाही बरती तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय तक भेजी जाएगी।विधायक घनश्याम सराफ ने कहा कि आज पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों के साथ बरसाती नालों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में कई जगह खामियां मिली हैं। अधिकारियों को तुरंत सफाई कराने और सभी अवरोध हटाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या न हो। यदि किसी भी स्तर पर कोताही बरती गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करवाई जाएगी।बरसात का मौसम शुरू होने से पहले जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन निरीक्षण में सामने आई खामियां विभागीय तैयारियों पर सवाल खड़े कर रही हैं। अब देखना होगा कि विधायक की चेतावनी के बाद नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था कितनी तेजी से सुधरती है। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button