Haryana
Trending

हमें अपने वीर सैनिकों के बलिदान का सदैव सम्मान करना चाहिए :-पारुल अरोड़ा,प्रिंसिपल

हमें अपने वीर सैनिकों के बलिदान का सदैव सम्मान करना चाहिए :-पारुल अरोड़ा,प्रिंसिपल

ओढ़ां-(अशोक गर्ग):-कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जे.के. मेमोरियल पब्लिक स्कूल ओढ़ां में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ देशभक्ति से ओत-प्रोत नृत्य प्रस्तुत किए, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति और गर्व की भावना से भर दिया तथा उपस्थित सभी लोगों ने उनकी सराहना की।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने प्रेरणादायक भाषण दिए, जिनमें उन्होंने कारगिल विजय दिवस के महत्व, भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान तथा युवाओं में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर प्रकाश डाला। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. पाला राम, मैनेजमेंट टीम तथा प्रधानाचार्या पारुल अरोड़ा उपस्थित रहीं।
प्रधानाचार्या पारुल अरोड़ा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने वीर सैनिकों के बलिदान का सदैव सम्मान करना चाहिए तथा राष्ट्र की उन्नति के लिए ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या पारुल अरोड़ा ने विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया तथा विद्यालय की मैनेजमेंट टीम एवं समस्त स्टाफ का कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए धन्यवाद किया। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा कारगिल युद्ध के वीर शहीदों के प्रति सम्मान और श्रद्धा के संदेश के साथ किया गया। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button