Haryana

सिरसा:-27 जुलाई से ABVP का मेगा सदस्यता अभियान, स्कूल-कॉलेजों में पहुंचेगी टीम ll

सिरसा:-27 जुलाई से ABVP का मेगा सदस्यता अभियान, स्कूल-कॉलेजों में पहुंचेगी टीम ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) सिरसा द्वारा आगामी 27 जुलाई से 4 अगस्त 2026 तक जिलेभर में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों तथा व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में जाकर विद्यार्थियों से संपर्क किया जाएगा और उन्हें परिषद की सदस्यता ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
एबीवीपी के जिला संयोजक मोहित बिश्नोई ने शनिवार को बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति में परिवर्तित करने वाला एक सशक्त राष्ट्रीय आंदोलन है। परिषद पिछले कई दशकों से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, राष्ट्रभक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व और छात्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान जिले की सभी नगर एवं महाविद्यालय इकाइयों के कार्यकर्ता शिक्षण संस्थानों में जाकर नवप्रवेशी एवं वर्तमान विद्यार्थियों से संवाद स्थापित करेंगे। इस दौरान परिषद की विचारधारा, उद्देश्य, छात्रहित में किए गए कार्यों तथा विभिन्न सामाजिक एवं राष्ट्र निर्माण संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही जिले के विभिन्न स्थानों पर सदस्यता केंद्र स्थापित कर विद्यार्थियों को सदस्य बनने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
मोहित बिश्नोई ने बताया कि परिषद का उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों को संगठन से जोडक़र उनमें नेतृत्व क्षमता, सामाजिक चेतना और राष्ट्र सेवा की भावना का विकास करना है। उन्होंने जिले के सभी विद्यार्थियों से अपील की कि वे 27 जुलाई से 4 अगस्त तक चलने वाले सदस्यता अभियान में बढ़-चढक़र भाग लें और विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ग्रहण कर राष्ट्र निर्माण के इस अभियान का हिस्सा बनें। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button