Haryana
Trending

नशे के खिलाफ हिसार पुलिस का बड़ा अभियान! 200 युवाओं को किया जागरूक, 9 नशा पीड़ितों को मिली मदद ll

नशे के खिलाफ हिसार पुलिस का बड़ा अभियान! 200 युवाओं को किया जागरूक, 9 नशा पीड़ितों को मिली मदद ll

हिसार-(अमित कुमार):-एसपी सिद्धान्त जैन के सफल नेतृत्व में हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम द्वारा नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज थाना आजाद नगर एवं थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गांव डाबड़ा तथा हिसार शहर स्थित महावीर स्टेडियम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।महावीर स्टेडियम में करीब 200 युवा खिलाड़ियों एवं छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। नशा मुक्ति पुलिस टीम हिसार के प्रभारी सब इंस्पेक्टर हवा सिंह एवं HAU चौकी प्रभारी श्री पंकज ने युवाओं को नशे से दूर रहने, खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए किसी भी प्रकार के स्टेरॉयड अथवा प्रतिबंधित पदार्थों का सेवन न करने, पढ़ाई एवं खेल पर ध्यान देने तथा स्वस्थ खान-पान एवं बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।पुलिस टीम ने युवाओं को अपना समय सकारात्मक एवं रचनात्मक गतिविधियों में लगाने की अपील की। स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ियों के परिजनों को भी स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार के सदस्यों को नशे से बचाने के लिए जागरूक किया गया। इसके साथ ही उपस्थित लोगों को यातायात नियमों की पालना, साइबर अपराध से बचाव एवं महिला अपराधों की रोकथाम के संबंध में भी जानकारी दी गई।
गांव डाबड़ा में नशा पीड़ितों व ग्रामीणों से किया संपर्क-नशा मुक्ति टीम द्वारा गांव डाबड़ा में सरपंच, ग्रामीणों, नशा पीड़ितों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग की अपील की गई। नशा पीड़ितों को नियमित रूप से उपचार एवं दवाई लेने के लिए प्रेरित किया गया तथा क्षेत्र में नशा तस्करी से संबंधित जानकारी भी जुटाई गई। टीम ने लोगों को नशे के कारण होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान के बारे में विस्तार से समझाया और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए परिवार एवं समाज की सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया।
नशा पीड़ितों को उपचार एवं दवाई उपलब्ध करवाई-नशा मुक्ति टीम के प्रयासों से आज जिले में 03 नशा पीड़ितों की पहचान की गई। इनमें से 01 नशा पीड़ित को नागरिक अस्पताल हिसार से पहली बार एलोपैथिक दवाई, जबकि 05 नशा पीड़ितों को दूसरी बार एलोपैथिक दवाई दिलवाई गई। इसके अलावा गांव डाबड़ा एवं हिसार क्षेत्र में 03 नशा पीड़ितों को उनके घर जाकर पहली बार आयुर्वेदिक दवाई उपलब्ध करवाई गई। कुल 09 नशा पीड़ितों को घर जाकर आयुर्वेदिक दवाई दिलवाई गई। वहीं 01 नशा पीड़ित नशा मुक्ति टीम से प्रेरित होकर नागरिक अस्पताल हिसार में उपचार के लिए दाखिल हुआ।
एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों में आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने आमजन से भी नशा मुक्ति अभियान में सक्रिय सहयोग करने तथा अपने आसपास नशे की बिक्री या तस्करी की जानकारी पुलिस को देने की अपील की, ताकि कोई भी युवा नशे की लत में पड़कर अपना भविष्य बर्बाद न करे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button