Haryana
Trending

POCSO केस में हिसार पुलिस का बड़ा एक्शन, दो आरोपी दबोचे II

POCSO केस में हिसार पुलिस का बड़ा एक्शन, दो आरोपी दबोचे II

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार के कुशल दिशा-निर्देशानुसार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सदर हिसार पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए बच्चों के खिलाफ होने वाले गंभीर अपराधों पर कड़ा प्रहार किया है। पुलिस टीम ने पोक्सो एक्ट व गंभीर धाराओं के तहत दर्ज मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।प्रबन्धक अफसर ने मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि थाना सदर हिसार की प्रोबेशनर उप-निरीक्षक (PSI) पूजा व उनकी टीम ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गहनता से जांच की और दोनों नामजद आरोपियों अजय कुमार पुत्र राज कुमार व शिवम पुत्र संजय कुमार को दबोच लिया। #Newstodayhry @Newstodayhry

दोनों आरोपियों के खिलाफ 24/08/2026 को थाना सदर हिसार में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और महिला एवं बाल संरक्षण अधिनियम (POCSO Act, 2012) की धारा 4 व 6 के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की तफ्तीश पीएसआई (PSI) पूजा द्वारा बखूबी अमल में लाई जा रही है। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। #newstodayhry @newstodayhry

पुलिस अधीक्षक का कड़ा संदेश:-

पुलिस अधीक्षक हिसार ने पीएसआई पूजा व पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि जिला हिसार में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे संवेदनशील और गंभीर मामलों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ हिसार पुलिस बेहद सख्त रवैया अपनाएगी और उन्हें कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी।
हिसार पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button