Haryana
Trending

5.71 ग्राम हेरोइन सहित महिला तस्कर गिरफ्तार ll

5.71 ग्राम हेरोइन सहित महिला तस्कर गिरफ्तार ll

फतेहाबाद – (सुनील कुमार ) हरियाणा को नशा मुक्त प्रदेश बनाने के संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एचएसएनसीबी यूनिट फतेहाबाद ने जिला फतेहाबाद के गांव नाढोड़ी में कार्रवाई करते हुए एक महिला को 5 ग्राम 710 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है। फतेहाबाद यूनिट के प्रभारी उप निरीक्षक तरसेम सिंह ने बताया की उनकी यूनिट की एक टीम एएसआई हेमराज के साथ थाना भुना एरिया मे गस्त पर थी की टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गुरमीत पत्नी नानक राय निवासी नाढोड़ी, जिला फतेहाबाद अपने घर से हेरोइन बेचने का अवैध धंधा करती है और इस समय हेरोइन लेकर ग्राहकों की तलाश में है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर संदिग्ध महिला को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके पल्लू से एक पारदर्शी मोमी पाऊच बरामद हुआ, जिसमें 5.71 ग्राम हेरोइन बरामइ हुई। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी महिला गुरमीत द्वारा बताया गया कि वह और उसका पति नानक राय पुत्र प्रभु दयाल निवासी नाढोड़ी मिलकर हेरोइन की तस्करी का अवैध धंधा करते हैं। मामले में पति की भूमिका की भी जांच की जा रही है। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button