Haryana
Trending

हिसार पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी, 13 पीड़ित उपचार से जुड़े।।

हिसार पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी, 13 पीड़ित उपचार से जुड़े।।

हिसार-(अमित कुमार ):- हिसार पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के सफल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम द्वारा थाना उकलाना एवं थाना बरवाला क्षेत्र के गांव चमार खेड़ा, साहू एवं पावाड़ा में नशे के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना, नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ना तथा ग्रामीणों को नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का सहयोगी बनाना रहा। अभियान के दौरान नशा मुक्ति पुलिस टीम हिसार के सब इंस्पेक्टर हवा सिंह ने गांव साहू स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में करीब 90 छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। विद्यार्थियों को पढ़ाई एवं खेलों में ध्यान केंद्रित करने तथा नशे से पूरी तरह दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही साइबर अपराध, महिला अपराध एवं यातायात नियमों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाते हुए समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मोहर सिंह सहित शिक्षकगण एवं विद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।

नशा मुक्ति टीम द्वारा गांवों में सरपंच, ग्रामवासियों, नशा पीड़ितों एवं उनके परिजनों से संवाद किया गया। नशा पीड़ितों को उपचार एवं दवाई लेने के लिए प्रेरित किया गया तथा उनके परिवारजनों को भी उपचार प्रक्रिया में सहयोग करने के लिए समझाया गया। ग्रामीणों से नशा तस्करों के संबंध में जानकारी लेकर पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान के बारे में विस्तार से बताया तथा अपील की कि यदि कोई युवक नशे की लत की ओर बढ़ रहा है तो उसे अपराधी समझकर दूर करने के बजाय उपचार और सही मार्गदर्शन के माध्यम से मुख्यधारा में लाने में सहयोग करें।

13 नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ा

अभियान के दौरान हिसार क्षेत्र में 02 नशा पीड़ितों की पहचान की गई। इनमें से 01 नशा पीड़ित को नागरिक अस्पताल हिसार से पहली बार दवाई दिलवाई गई। वहीं जिला हिसार क्षेत्र के 07 नशा पीड़ितों को नागरिक अस्पताल हिसार से दूसरी बार दवाई दिलवाई गई। इसके अतिरिक्त नियाना एवं हिसार क्षेत्र के 05 नशा पीड़ितों को नशा मुक्ति पुलिस टीम द्वारा उनके घर जाकर आयुर्वेदिक दवाई पहली बार दिलवाई गई। इस प्रकार आज कुल 13 नशा पीड़ितों को उपचार एवं दवाई उपलब्ध करवाकर नशामुक्ति की दिशा में आगे बढ़ाया गया। एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस का नशामुक्ति अभियान केवल कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को उपचार, सहयोग और समाज की मुख्यधारा से जोड़ना भी पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि नशे के खिलाफ पुलिस के इस अभियान में सक्रिय सहयोग करें और यदि किसी व्यक्ति को नशे की लत है तो उसे उपचार के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश और समाज का भविष्य है। किसी भी युवक को नशे की लत में पड़कर अपना जीवन बर्बाद नहीं करने दिया जाएगा। नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा आमजन के सहयोग से हिसार को नशामुक्त बनाने का अभियान और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button