रक्तदान शिविर में 150 लोगों ने किया रक्तदान, इनर व्हील क्लब ने बढ़ाया सहयोग का हाथ ll
रक्तदान शिविर में 150 लोगों ने किया रक्तदान, इनर व्हील क्लब ने बढ़ाया सहयोग का हाथ ll

सिरसा – ( अक्षित कम्बोज ) ब्रह्माकुमारीज की ओर से गत दिवस आयोजित रक्तदान शिविर में करीब 150 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने के संकल्प में योगदान दिया। शिविर में इनर व्हील क्लब सिरसा मिडटाउन ने सहयोग करते हुए रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी पवन कुमार मौजूद रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए रक्तदान को मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। इन्नरव्हील क्लब के सदस्यों और उनके परिवारजनों ने भी शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा कई सदस्यों ने स्वयं रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए पदक देकर सम्मानित किया गया। क्लब की ओर से रक्तदाताओं को फल भी वितरित किए गए। क्लब प्रवक्ता ने बताया कि इस सामाजिक सेवा परियोजना का उद्देश्य रक्त की जरूरत वाले मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग करना है। परियोजना को डॉ. सुनीता कौशल और क्लब सदस्यों ने प्रायोजित किया। @newstodayhry #newstodayhry




