Haryana
Trending

सोलर केबल चोरी गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार।।

सोलर केबल चोरी गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार, श्री सिद्धांत जैन (IPS) के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए थाना अग्रोहा पुलिस ने खेतों से सोलर पैनल केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में कुल 4 आरोपियों-प्रदीप कुमार, सोनू, कबाड़ी सुरेश कुमार और मुख्य आरोपी चांद उर्फ मुन्ना-को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी चांद उर्फ मुन्ना को माननीय अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शिकायतकर्ता हरविन्द्र सिंह निवासी गांव श्यामसुख ने थाना अग्रोहा में शिकायत दर्ज कराई थी कि 13 अगस्त 2026 को अग्रोहा-बरवाला रोड स्थित उनके खेत से सोलर पैनल की कनेक्टिंग वायर और 3-फेज मोटर की लगभग 48 फीट केबल (कीमत करीब 15,000 रुपये) चोरी हो गई थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना अग्रोहा में भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई। थाना प्रबंधक अग्रोहा के नेतृत्व में सहायक उप-निरीक्षक नरेन्द्र कुमार द्वारा मामले की गहनता से जांच की गई। पुलिस ने गिरोह के सभी 4 आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की: प्रदीप कुमार (निवासी मीरपुर): गिरोह का सक्रिय सदस्य, जिसे प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया और पूछताछ के बाद जेल भेजा जा चुका है। सोनू (निवासी मीरपुर): चोरी की वारदात में शामिल सह-आरोपी, जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। सुरेश कुमार (निवासी नंगथला – कबाड़ी): चोरीशुदा केबल खरीदने वाला आरोपी, जिसकी दुकान से चोरी के तार बेचकर प्राप्त ₹1,100 की नकदी बरामद की जा चुकी है। चांद उर्फ मुन्ना (निवासी पंजाब कॉलोनी, अग्रोहा): गिरोह का मुख्य आरोपी, जिसको अदालत में पेश कर की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

एसपी हिसार का संदेश:

पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने कहा कि किसानों के कृषि उपकरणों व सोलर पैनलों को निशाना बनाने वाले असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। हिसार पुलिस आमजन और किसानों की संपत्ति की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button