फोन पर महिला से अभद्रता और जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार ll
फोन पर महिला से अभद्रता और जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन (IPS) के दिशा-निर्देशानुसार महिलाओं की सुरक्षा और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के तहत चौकी PLA पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चौकी PLA में तैनात महिला सहायक उप-निरीक्षक लाजवंती की टीम ने फोन पर महिला से अभद्र व्यवहार करने, गाली-गलौज देने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है। पिड़ीत महिला निवासी हिसार की शिकायत ने दर्ज करवाई थी कि 24 जुलाई 2026 को आरोपी अजमेर निवासी गांव खेड़ी जालब, तहसील नारनौद, जिला हांसी ने उनके मोबाइल पर कॉल करके बिना किसी कारण के अभद्र भाषा का प्रयोग किया व गंदी गालियां दीं। इसके बाद आरोपी ने लगातार फोन किए और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज किया गया। सबूतों के आधार पर आरोपी अजमेर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेशानुसार आरोपी अजमेर को सेंट्रल जेल हिसार भेज दिया गया है।
एसपी हिसार का कड़ा संदेश:पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने स्पष्ट किया कि हिसार पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। महिलाओं के खिलाफ अपराध करने, उन्हें डराने-धमकाने या असभ्य आचरण करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।@newstodayhry #newstodayhry




