Haryana
Trending

राष्ट्र का भविष्य विद्यालयों में तैयार होता है ll

राष्ट्र का भविष्य विद्यालयों में तैयार होता है ll

सिरसा – ( अक्षित कम्बोज ) विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय सह मंत्री रास बिहारी ने अपने तीन दिवसीय सिरसा प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। तीन दिवसीय प्रवास के दौरान वे मार्केट कमेटी सिरसा के वाइस चेयरमैन जनकराज शेरपुरा व विश्व हिंदु परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश कटारिया के आवास पर रूके। जनकराज शेरपुरा ने बताया कि इसी कड़ी में वे अंतिम दिन सर्वप्रथम रॉयल हवेली में पहुंचे और उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल से मुलाकात की और वर्तमान हालातों पर चर्चा की। इसके बाद वे चत्तरगढ़पट्टी स्कूल में पहुंचे और बच्चों के साथ अपने विचार सांझा किए। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए रास बिहारी ने कहा कि राष्ट्र का भविष्य विद्यालयों में तैयार होता है और बच्चों में अच्छे संस्कार, अनुशासन, स्वाभिमान तथा समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना राष्ट्र निर्माण की पहली सीढ़ी है। उन्होंने कहा कि केवल किताबी ज्ञान प्राप्त करना ही शिक्षा का उद्देश्य नहीं होना चाहिए, बल्कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए, जो विद्यार्थियों को एक अच्छा इंसान और जिम्मेदार नागरिक बनाए। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे प्रतिदिन सुबह उठकर अपने माता-पिता तथा घर के बड़े-बुजुर्गों को प्रणाम करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। बड़ों का सम्मान भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के साथ-साथ खेल, संस्कृति, नैतिक मूल्यों और धर्म-संस्कृति की जानकारी भी प्राप्त करनी चाहिए। जीवन में आगे बढ़ते हुए उनके मन में समाज और राष्ट्र के प्रति सेवा तथा समर्पण की भावना होनी चाहिए। इसके बाद राष्ट्रीय सह मंत्री रास बिहारी चेयरमैन रोहताश जांगड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष डबवाली रेणु शर्मा व डा. भीम शर्मा, राकेश कटारिया के आवास पर पहुंचे। वंदे मातरम् व भारत माता के जयघोष के साथ तीन दिवसीय प्रवास को विराम दिया गया। इस मौके पर हर्ष मरोदिया, ममता गोयल जिला अध्यक्ष विभाग धर्म जागरण, रेनू शर्मा शमशाबाद पट्टी, वीरावती, रामकुमार शर्मा, मोहन लाल शर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button