Haryana
Trending

भाजपा जिला प्रभारी 4 सितंबर को लेंगे भाजपा की अहम संगठनात्मक बैठक ll

भाजपा जिला प्रभारी 4 सितंबर को लेंगे भाजपा की अहम संगठनात्मक बैठक ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-भाजपा के जिला प्रभारी एवं हरियाणा स्टेट कोऑपरेटिव अपेक्स बैंक लिमिटेड के चेयरमैन भारत भूषण जुयाल आगामी 4 सितंबर को सिरसा में पार्टी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक लेंगे। बैठक दोपहर 12 बजे भाजपा जिला कार्यालय सरसाई कमल, सिरसा में आयोजित होगी। बैठक में संगठन को बूथ एवं शक्ति केंद्र स्तर तक मजबूत करने, पार्टी की गतिविधियों तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, शक्ति केंद्र प्रमुख एवं प्रभारी, ‘मन की बात’ के जिला संयोजक व सह-संयोजक, विधानसभा संयोजक, मंडल संयोजक तथा आईटी विभाग के जिला, मंडल और शक्ति केंद्र संयोजकों की उपस्थिति अपेक्षित है।
भाजपा जिला अध्यक्ष यतीन्द्र सिंह एडवोकेट ने सभी सूचीबद्ध पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बैठक में निर्धारित समय पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। माना जा रहा है कि बैठक में संगठन की आगामी रणनीति और जमीनी स्तर पर पार्टी को और सक्रिय करने को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button