Haryana
Trending

खेल, पहेलियों और गतिविधियों से गणित को बनाएं रोचक:- नीरज पाहुजा ll

खेल, पहेलियों और गतिविधियों से गणित को बनाएं रोचक:- नीरज पाहुजा ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-एससीईआरटी हरियाणा के आदेशों की अनुपालना में जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा एवं डाइट, डिंग, सिरसा के प्राचार्य सुभाष फुटेला के निर्देशन एवं डाइट प्रभारी सुरेंद्र सिंह नूनिया, डाइट आईएफआईसी विंग प्रभारी नरेश नरूला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अनिल चावला की देखरेख में बुधवार को डाइट, डिंग, सिरसा में नियमित एवं अतिथि पीजीटी गणित के द्वितीय बैच लिए पांच दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम आज शुरू हो गया। जानकारी देते हुए डाइट प्रवक्ता डॉ. विनोद भट्टू ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत आईएफएआईसी विंग प्रभारी नरेश नरूला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अनिल चावला द्वारा प्रतिभागियों के स्वागत एवं पूर्व-परीक्षण के साथ हुई। पूर्व-परीक्षण के माध्यम से प्रशिक्षण में शामिल शिक्षकों के पूर्व ज्ञान एवं विषयगत समझ का आकलन किया गया। इसके पश्चात डाइट विषय विशेषज्ञ चंद्र प्रकाश शर्मा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम सह समन्वयक डॉ. अनिल बिश्नोई ने उन्हें संपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत करवाया। प्रात:कालीन सत्र के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मम्मड़ खेड़ा के प्राचार्य नीरज पाहुजा ने मनोरंजक गणित विषय पर सत्र लिया। उन्होंने गणितीय पहेलियों, खेलों एवं रोचक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि विकसित करने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से गणित के प्रति विद्यार्थियों के भय को कम किया जा सकता है तथा उनमें तार्किक एवं रचनात्मक सोच विकसित की जा सकती है। इसके बाद एससीईआरटी हरियाणा से प्रशिक्षित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक, बणी के गणित प्रवक्ता रोहित सिंघल ने वास्तविक जीवन में गणितीय प्रतिरूपण विषय पर शिक्षकों को संबोधित किया। उन्होंने दैनिक जीवन की विभिन्न परिस्थितियों एवं समस्याओं को गणितीय अवधारणाओं से जोड़ते हुए समझाया कि गणितीय प्रतिरूपण विद्यार्थियों को विषय की व्यावहारिक उपयोगिता समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वहीं जिला गणित विशेषज्ञ, सिरसा, डॉ. प्रिय दर्शन बेनीवाल ने ह्यगणित शिक्षा में डिजिटल शिक्षण विधियों, स्मार्ट श्वेतपट एवं आधुनिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता उपकरणों का एकीकरणह्ण विषय पर सत्र लिया। उन्होंने गणित शिक्षण में डिजिटल संसाधनों, स्मार्ट श्वेतपट तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित आधुनिक उपकरणों के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तकनीक के उचित प्रयोग से जटिल गणितीय अवधारणाओं को सरल, रोचक एवं प्रभावी ढंग से विद्यार्थियों तक पहुंचाया जा सकता है। प्रतिभागियों की रजिस्ट्रेशन प्रकिया डाइट क्लर्क सुनील कुमार द्वारा सम्पन्न करवाई गई। @newstodayhry

Related Articles

Back to top button