09.110 ग्राम हेरोइन/चिट्टा सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार ll
09.110 ग्राम हेरोइन/चिट्टा सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS के निर्देशानुसार जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने तथा नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 09 ग्राम 110 मिलीग्राम हेरोइन/चिट्टा सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नशीला पदार्थ तस्करी में प्रयुक्त कार रिट्ज, रंग सिल्वर भी बरामद की है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास पुत्र विष्णु निवासी खैरमपुर, नजदीक भारत गैस एजेंसी, सदलपुर तथा रोहित पुत्र राजाराम निवासी खैरमपुर, नजदीक भारत गैस एजेंसी, सदलपुर के रूप में हुई है।
एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी ने बताया कि टीम में तैनात ASI शिवचरण अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं अपराध की रोकथाम के संबंध में मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त आरोपी नशीला पदार्थ लेकर कार में जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने साउथ बाईपास, घोड़ा फार्म के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध कार को रुकवाकर नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार सवार दोनों आरोपियों के कब्जे से 09 ग्राम 110 मिलीग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ।
इस संबंध में थाना सदर हिसार में आरोपियों के खिलाफ धारा 21(B)/61/85 NDPS Act के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से नशीले पदार्थ की सप्लाई के स्रोत, नेटवर्क तथा इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा@newstodayhry #Newstodayhry




