हरियाणा बिजली रेगुलेटरी कमीशन कार्यालय के सामने संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने किया प्रदर्शन ll
हरियाणा बिजली रेगुलेटरी कमीशन कार्यालय के सामने संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने किया प्रदर्शन ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-हरियाणा बिजली रेगुलेटरी कमीशन द्वारा पेरल्ल लाईसेंस प्रणाली को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया को तेज गति से आगे बढ़ाने के खिलाफ आज हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इन्जीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने हरियाणा रेगुलेटरी कमीशन के कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया व मोर्चा की ओर से आपत्तियां दर्ज करवाई। प्रदर्शन की अध्यक्षता इंजीनियर एसोसियशन महासचिव रविन्द्र घणघस ने की। प्रदर्शन में मोर्चा के सभी पदाधिकारी व गुरूग्राम व नूंह से कमीशन में पेरल्ल लाईसेंस के खिलाफ आपत्तियां दर्ज करवाने वाले उपभोक्ता व कर्मचारी संगठन जनसंगठन शामिल हुए। हरियाणा सरकार, एच ई आर सी व एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट /कार्यप्रणाली से कर्मचारियों में भारी गुस्सा है। कर्मचारी जन संगठन हरियाणा बिजली रेगुलेटरी कमिशन के कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए मोर्चा के नेता प्रधान सुरेश राठी, इकबाल चंदाना, विजेन्द्र बराड़ ने कहा कि हरियाणा बिजली रेगुलेटरी कमीशन ने पेरल्ल लाईसेंस प्रणाली की प्रक्रिया को तेज गति से आगे बढ़ाने का काम कर रही है ये एच ई आर सी ने गुरू ग्राम व नूंह को इलेवन प्राइवेट पावर कम्पनी को देने के लिए पत्राचार व अन्य प्रकिया बढ़ा दी है। आज कमीशन के सामने अपनी आपत्तियां दर्ज करवाई व सुनवाई के लिए तमाम कर्मचारी अधिकारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा जनसंगठन शामिल हुए। रेगुलेटरी कमीशन के कार्यवाहक चैयरमेन मुकेश गर्ग से आम जनता की आवाज, कर्मचारियों के विरोध को सुनने के लिए अपील की । इस लाइसेंस प्रणाली को आगे बढ़ने से आम जनता पर बिजली के रेट का भार बढ़ेगा। कर्मचारियों के नारेबाजी सुनकर हरियाणा बिजली रेगुलेटरी कमीशन के कार्यवाहक चैयरमेन कर्मचारियों के बीच आए व प्रतिनिधियों से वार्ता सुनी व अपनी ओर आश्वस्त किया सटेक होल्डर आपत्तियां का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट को रेगुलेटरी कमीशन मानने के लिए बाध्य नहीं है। संयुक्त मोर्चा ने सैकड़ो की संख्या में आपत्तियां कमीशन चैयरमेन को सौंपी। मोर्चा के नेता राजेन्द्र सिरोही, राजेन्द्र राणा, यशपाल देशवाल, रविन्द्र घणघस ने कहा कि बिजली निगमों को जमीन पंचायतों व शहरों में बिजली सप्लाई के लिए फ्री में दी गई थी अब इन सार्वजनिक संपत्तियों को पूंजीपतियों को कोडियों के भाव बेचना चाहती है जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। हरियाणा सरकार बिजली मंत्री अनिल विज से 10 अगस्त को मोर्चा से बात हुई व लिखित आश्वासन दिया गया था लेकिन सरकार व एच ई आर सी ने वायदाखिलाफी की। इससे पहले संयुक्त मोर्चा ने 30 अगस्त को प्रदेश के सभी विधायकों को पेरल्ल लाईसेंस प्रणाली, कृषि वितरण निगम बनाने के विरोध में ज्ञापन सौंपे। 31 अगस्त को पेरल्ल लाईसेंस प्रणाली की प्रतियों को पूरे प्रदेश में सब डिवीजनों पर जलाकर विरोध किया।कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने व कागज जांच के नाम पर कच्चे कर्मचारियों को प्रताड़ना को लेकर हरियाणा सरकार को पत्र लिखा गया है व किसी भी कर्मचारी को हटाया तो पूरजोर विरोध करेंगे।
मोर्चा के नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों का जल्द समाधान करें व बाकी बचे मुद्दों पर भी जल्द मीटिंग बुलाकर समाधान करें। हरियाणा सरकार जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान करें अन्यथा संयुक्त संघर्ष मोर्चा आगामी आन्दोलन की घोषणा करेगा। प्रदर्शन में इन्जीनियर बलजीत बैनीवाल, सुमित कुमार, आशिष कुमार, सुरेंद्र यादव, विजय हुड्डा, राहुल महला, अमरजीत जाखड़, सामून खान, मनजिन्द्र सिंह, विनोद भाटिया आदि शामिल हुए व विचार रखे।@newstodayhry #newstodayhry




