Haryana
Trending

नशा तस्करों के खिलाफ हिसार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई ll

नशा तस्करों के खिलाफ हिसार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत CIA मिल गेट की टीम ने विश्वकर्मा कॉलोनी क्षेत्र से एक आरोपी को 25 ग्राम 120 मिलीग्राम हेरोइन/चिट्टा सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
इस संबंध में प्रभारी CIA मिल गेट सब इंस्पेक्टर जगदीश ने बताया कि ASI मांगे राम अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं अपराध पड़ताल के दौरान मौजूद थे। इसी दौरान टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति नशीला पदार्थ लेकर क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 25 ग्राम 120 मिलीग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश पुत्र दलजीत सिंह निवासी सिसाय, जिला हांसी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना HTM में NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई की गई है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि उससे नशीले पदार्थ की सप्लाई के स्रोत, नेटवर्क तथा इसमें संलिप्त अन्य व्यक्तियों के बारे में गहनता से पूछताछ की जा सके।
पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। नशा तस्करों के खिलाफ हिसार पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नशे की सप्लाई चेन से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।@newstodayhry #Newstodayhry

Related Articles

Back to top button