Haryana
Trending

नशा तस्करी नेटवर्क पर थाना औढ़ा पुलिस का सख्त एक्शन ll

नशा तस्करी नेटवर्क पर थाना औढ़ा पुलिस का सख्त एक्शन ll

डबवाली-(पंकज गोदारा):-पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर निर्देशानुसार डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना औढ़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रतिबंधित नशीली गोलियों तस्करी के मामले में वांछित मुख्य तस्कर आरोपी सुरजीत कुमार को गिरफ्तार किया है ।इस मामले के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक आनन्द कुमार ने बताया कि दिनांक 03 सितम्बर 2026 को प्रबंधक थाना औढ़ा उप निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के संबंध में गश्त पड़ताल के दौरान गांव पन्नीवाला मोटा से आरोपी सन्दीप सिंह को 3 पत्ते (30 गोलियां) प्रतिबंधित बूप्रेनोरफिन व नशे में प्रयुक्त होने वाली 50 गोलियां टेम्पेन्टाडोल और 75 कैप्सूल प्रेगाबलीन सहित काबू किया था । जिस संबंध में आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया ।जो त्वरित कार्रवाई करते उनकी टीम ने इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश शुरू की । जो आरोपी संदीप से की गई प्रारंभिक पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि उक्त गोलियां उसे आरोपी सुरजीत कुमार द्वारा ही सप्लाई की गई थी । जो उक्त जानकारी के आधार आधार पर उन्होंने अपने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए, संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी ।आरोपी सुरजीत कुमार का आपराधिक रिकार्ड जांचने पर ज्ञात हुआ कि आरोपी के खिलाफ थाना औढ़ा में प्रतिबंधित गोलियों की तस्करी के संबंध में एक अभियोग पहले से दर्ज है । जिसमें पुलिस टीम द्वारा आरोपी को दिनांक 23.07.2026 को पन्नीवाला मोटा से प्रतिबंधित गोलियों सहित काबू किया गया था ।नशा तस्करों के खिलाफ डबवाली पुलिस का यह अभियान सख्ती से जारी रहेगा, नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा । आमजन से अपील है कि अगर उनके आस पास कोई व्यक्ति नशा तस्करी व इससे संबंधित किसी गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है तो इसकी सूचना तुरंत मानस पोर्टल, हेल्पलाइन न. 1933, डबवाली पुलिस के मो.न .9138999748 या अपने नजदीकी थाना, चौकी में दें । सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी ।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button