पिज्जा की दुकान में घुसकर मारपीट करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार ll
पिज्जा की दुकान में घुसकर मारपीट करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):-थाना शहर पुलिस ने ग्रोवर मार्केट स्थित पिज्जा की दुकान में घुसकर मारपीट करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जयकिशन पुत्र महाबीर, निवासी बैजलपुर, जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया गया डंडा भी बरामद किया है।इस संबंध में थाना शहर प्रभारी निरीक्षक अमित ने बताया कि दिनांक 01 अगस्त 2026 को टिंकू पुत्र सुरेन्द्र निवासी तलवंडी बादशाहपुर ने शिकायत दी थी कि वह ग्रोवर मार्केट में पिज्जा की दुकान करता है। किसी बात को लेकर आरोपी के साथ उसकी कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद जयकिशन अपने साथियों के साथ उसकी दुकान में घुस आया और तेजधार हथियार से हमला करने के साथ-साथ डंडों से मारपीट की।शिकायत के आधार पर थाना शहर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए आरोपी जयकिशन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया गया डंडा भी बरामद किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी तथा मामले में शामिल अन्य आरोपियों एवं वारदात में प्रयुक्त हथियारों के संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी।पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS ने कहा कि हिसार पुलिस कानून व्यवस्था बिगाड़ने तथा किसी भी प्रकार की हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना हिसार पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को कानून के दायरे से बाहर नहीं रहने दिया जाएगा।@newstodayhry #newstodayhry




