Haryana
Trending

नई तकनीकों से गणित की कक्षा बनेगी अधिक रोचक और प्रभावी ll

नई तकनीकों से गणित की कक्षा बनेगी अधिक रोचक और प्रभावी ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) एससीईआरटी हरियाणा के निदेर्शानुसार जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा एवं डाइट डिंग प्राचार्य सुभाष फुटेला एवं डाइट प्रभारी सुरेंद्र सिंह नूनिया के निर्देशन तथा प्रशिक्षण समन्वयक एवं डाइट गणित विशेषज्ञ डॉ. अनिल चावला की देखरेख में नियमित एवं अतिथि पीजीटी मैथमेटिक्स के द्वितीय बैच के लिए आयोजित पांच दिवसीय सतत व्यावसायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। डाइट प्रवक्ता डॉ. विनोद भट्टू ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन विभिन्न डाइट विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया गया। समापन अवसर पर डाइट आईएफआईसी विंग प्रभारी नरेश नरूला ने प्रशिक्षण के उद्देश्यों एवं इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान, कौशल एवं नई शिक्षण तकनीकों को कक्षा-कक्ष में प्रभावी रूप से लागू किया जाना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण सीखने के अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि नई तकनीकों से गणित की कक्षा अधिक रोचक और प्रभावी बनेगी। डाइट विषय विशेषज्ञ चंद्र प्रकाश शर्मा एवं डॉ. अनिल बिश्नोई ने प्रतिभागियों का आह्वान करते हुए कहा कि गणित जैसे विषय को गतिविधि आधारित, प्रयोगात्मक एवं रुचिकर बनाकर विद्यार्थियों में तार्किक, रचनात्मक एवं विश्लेषणात्मक सोच विकसित की जा सकती है। उन्होंने कहा कि शिक्षक का दायित्व केवल पाठ्यक्रम पूरा करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में गणितीय अवधारणाओं को समझने और उनका दैनिक जीवन में प्रयोग करने की क्षमता विकसित करना भी है। समापन अवसर पर डाइट विषय विशेषज्ञ राकेश मोहन द्वारा प्रतिभागियों का पोस्ट टेस्ट आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के सफल समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button